बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है, लेकिन इसके बावजूद भीड़ उनके काफिले के बेहद करीब पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे वे सुरक्षित मंदिर परिसर से बाहर निकल सके। बता दें, पूजा-अर्चना के बाद अरविंद केजरीवाल ने सालासर में रात्रि विश्राम किया।