22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gangaur festival- भंवर म्हानै पूजण द्यो गणगौर… गोर्या का दिन चार

चूरू. अंचल में रविवार को गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। नवविवाहिताओं ने होली के दूसरे दिन से सौलह दिन गणगौर का पूजन शुरू किया और सुहाग के दीर्घायु जीवन की कामना की। रविवार को गणगौर की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना की और ङ्क्षबदौरा निकाला। महिलाओं व नवविवाहिताओं ने गणगौर ईशर की पूजा कर घुघरी व लड्डू का भोग लगाया।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Apr 04, 2022

Gangaur festival- भंवर म्हानै पूजण द्यो गणगौर... गोर्या का दिन चार

Gangaur festival- भंवर म्हानै पूजण द्यो गणगौर... गोर्या का दिन चार

चूरू. अंचल में रविवार को गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। नवविवाहिताओं ने होली के दूसरे दिन से सौलह दिन गणगौर का पूजन शुरू किया और सुहाग के दीर्घायु जीवन की कामना की। रविवार को गणगौर की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना की और ङ्क्षबदौरा निकाला। महिलाओं व नवविवाहिताओं ने गणगौर ईशर की पूजा कर घुघरी व लड्डू का भोग लगाया। इस अवसर पर महिलाओं व नवविवाहिताओं ने गौर ए गणगौर माता खोल ए ङ्क्षकवाड़ी..., भंवर म्हानै पूजण द्यों गणगौर गौर्या का दिन चार... सरीखे गीत गाए। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड 25 में कृष्णा बालाण, संगीता सैनी, पूजा, तारामणी, रेखा जांगिड़, अन्नपूर्णा, पूर्वी, पूनम, संजू, चंचल, ललिता लखेरा, उषा वर्मा व शारदा शेखावत आदि ने गणगौर की पूजा अर्चना कर ङ्क्षबदौरा निकाला।
छापर. कस्बे के मरूधर शिक्षण संस्थान में रविवार को गणगौर उत्सव के तहत ङ्क्षसजारे आयोजन किया। कार्यक्रम मे किशोरियों ने गणगौर व ईशर का विशेष पूजन किया तथा भोग लगाया। किशोरियों ने गणगौर के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां दी तथा राजस्थानी पारंपरिक गीतों की धुनपर जमकर थिरकी। इस अवसर पर पार्षद शशि रतावा, आरती रतावा, लाडनूं से ज्योति पलोड़, सपना सैन, वंदना शर्मा, राधिका, सोनू सुथार, खुशबू सुथार, कुमकुम व श्रुति शर्मा व अन्य मौजूद थी।

नववर्ष पर सजाई दीपों की माला
चूरू. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा ने नव संवत्सर पर स्वास्तिक के रूप में दीपों की माला सजाई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, संभाग संगठन मंत्री राजवीर ङ्क्षसह,जिला मंत्री शिव कुमार शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष शहर देवी ङ्क्षसह, मंत्री प्रमेन्द्र सिहाग, देहात अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, मंत्री प्रभु दयाल ङ्क्षसगोदिया, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल सैनी, केसर देव भाटी, बिजेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, डॉ सत्यनारायण सैनी उपस्थित थे। दीपदान के बाद राहगीरों को मिठाई वितरित की गई।

प्रीति व रवि योग में मानेगा गणगौर का पर्व
चूरू. पिछले दो साल कोरोना का साया रहने के कारण धार्मिक आयोजन नहीं हो पाए, लेकिन इस बार स्थिति ऐसी नहीं है। ऐसे में लोक पर्व गणगौर मेला सोमवार को प्रीति व रवि योग में गणगौर का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर मनाई जाती हैं। इस बार गणगौर का व्रत सोमवार को मनाया जाएगा। पंडित मिश्रा ने बताया कि अनूठा संयोग है कि सोमवार को शिव पार्वती के प्रतीक ईशर गणगौर का पर्व भी मनाया जा रहा है । इस पर्व में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान से की जाती है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि यह दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि विवाह योग्य कन्याएं मनपसंद वर की कामना से गणगौर तीज व्रत रखती हैं।