
फोटो-पत्रिका
चौमूं. चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र के राजियासर खारा गांव से लापता तीन वर्षीय बच्चे को चौमूं पुलिस ने मंगलवार को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बाइक सवार दो युवकों ने सालासर से बच्चे का अपहरण कर लिया था, लेकिन एक युवक की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से मासूम को बचा लिया गया। थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल के तहत सामने आया है कि दोपहर तीन बजे राजियासर खारा निवासी चंदन सिंह का तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था।
इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने बच्चे का मुंह दबाकर उसे बीच में बैठा लिया और जयपुर की तरफ लेकर आ रहे थे। इस बीच जयपुर निवासी गौरव सिंधी को पलसाना के पास मंडा क्षेत्र में बाइक सवारों पर संदेह हुआ। उन्होंने बाइक का पीछा किया और चौमूं (Chomun) के मोरीजा रोड, जयपुर-सीकर हाईवे (Jaipur-Sikar Highway) पर बाइक को आड़ी लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार युवक बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बाद में पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर सालासर पुलिस (Salasar Police) को सूचना दी और बच्चे की पहचान की। पुलिस अब अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। (कासं)
Published on:
25 Feb 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
