25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : सरकारी नौकरी के नाम पर 5.55 लाख रुपए की ठगी का आरोप, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चूरू. शहर के कोतवाली थाना में एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पंखा सर्किल स्थित एक सोलर कम्पनी में मैनेजर यशोदा ने इमरान खान और उसके पुत्र अयान खान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज […]

less than 1 minute read
Google source verification

ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

चूरू. शहर के कोतवाली थाना में एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पंखा सर्किल स्थित एक सोलर कम्पनी में मैनेजर यशोदा ने इमरान खान और उसके पुत्र अयान खान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) से मिली जानकारी के मुताबिक इमरान ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए मेडिकल विभाग में पहले लैब असिस्टेंट और बाद में लैब हेड सहायक पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि विश्वास में लेकर आरोपियों ने अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 5 लाख 55 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद महिला को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिसमें जॉइनिंग तिथि भी अंकित थी।

निर्धारित तिथि पर जब पीड़िता संबंधित मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वहां के अधिकारियों ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब पीड़िता ने उक्त दोनों से संपर्क किया तो उसे टालमटोल जवाब दिए गए। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले को बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सीओ चूरू को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग