18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने नगरपरिषद में किया प्रदर्शन,मांगा समाधान

भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरपरिषद में सभापति पायल सैनी का घेराव किया।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा ने नगरपरिषद में किया प्रदर्शन,मांगा समाधान

भाजपा ने नगरपरिषद में किया प्रदर्शन,मांगा समाधान

चूरू. भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरपरिषद में सभापति पायल सैनी का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर नगरपरिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाए और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सभापति को भी घेरा और समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जानकारी के अनुसार नगरपरिषद में अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत कार्यक्रम था। यहां जिला कलक्टर भी मौजूद थे। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन शुरू कर नगर परिषद को जगाने का प्रयास किया। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरा शहर कचरे के ढेर पर है। शहर की मुख्य सड़कें बदहाल है। जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन सभापति को शहर की समस्याएं सुनने का समय ही नहीं है। टूटी नालियों से बहता पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। प्रतिपक्ष नेता गढ़वाल ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो भाजपा के कार्यकर्ता और पार्षद नगर परिषद का घेराव करेंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत, चूरू शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पार्षद जगदीश मेघवाल, असलम डायर, राकेश दाधीच, ममता जोशी, इंदिरा सैनी, गीता देवी सोनी, मंजू सैनी, प्रियंका प्रजापत, मंजू वाल्मीकि, नीता जैन, सत्यनारायण सोनी, ललिता स्वामी, लक्ष्मी पारीक, सुमन नेहरा, हरिराम चौपड़ा, अनिता जोशी आदि ने प्रदर्शन किया।