
चूरू.
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं गणित व 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा दुबारा कराने का आदेश जारी किया है। आदेश जारी होते ही जिले के करीब साढ़े 12सौ विद्यार्थियों की नींद उड़ गई। परीक्षा देकर जश्न के माहौल में डूबे छात्रों को दुबारा तैयारी की टेंशन बढ़ गई। कई छात्रों ने तो संबंधित विषयों की किताबें भी जमा करवा दी थी। जानकारी के मुताबिक 10वीं गणित की परीक्षा 28 व 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 26 मार्च को हुई थी। वहीं, अभी तक दुबारा परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ओआर चौधरी ने बताया कि विद्यालय में 10वीं गणित के 462 व 12वीं अर्थशास्त्र के 90 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसी प्रकार राजगढ़ स्थित मोहता पब्लिक स्कूल सेंटर के प्राचार्य आरके अरोणा ने बताया कि उनके यहां 10वीं गणित के 301 व 12वीं अर्थशास्त्र के 56 विद्यार्थियों को दुबार परीक्षा देनी होगी। इसी प्रकार राजगढ़ स्थित बीआरजेडी पब्लिक स्कूल न्यांगल बड़ी में 10वीं के129 व 12वीं अर्थशास्त्र के 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिन्हे दुबारा परीक्षा देनी होगी। वहीं, सरदारशहर स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रमेश बाबू ने बताया कि उनके यहां परीक्षा केन्द्र में 10वीं के 124 व 12 वीं अर्थशास्त्र के52 विद्यार्थियों को उक्त परीक्षा दुबारा देनी होगी।
यह भी खबर पढि़ए
परीक्षा कक्ष से दो अध्यापक नदारद, उडऩ दस्ता टीम ने किया निरीक्षण
चूरू.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं की चल रही परीक्षा मेें मंगलवार को केंद्राधीक्षक के आदेश के बाद भी दो वीक्षक परीक्षा कक्ष में नहीं गए। जिन पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को प्रतिवेदन भेजा गया है। विशेष उडऩ दस्ता क्रमांक 21 के संयोजक ओमप्रकाश गुसार्इं ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घणाऊ केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तब सामने आया कि परीक्षा केंद्र पर तीन वीक्षक लगाए गए थे।
इसमें अध्यापक नानू खां को परीक्षा के समय पर पहुंचना था। मगर वह साढ़े दस बजे पहुंचे। इसके चलते केंद्राधीक्षक सुशीला बलौदा ने नानू खां की जगह शारीरिक शिक्षक राजकुमार को परीक्षा कक्ष में भेजने के लिए पाबंद किया। परन्तु राजकुमार भी परीक्षा कक्ष में नहीं गया और वह परीक्षा प्रभारी कक्ष में बैठा रहा। इसलिए उडऩ दस्ता प्रभारी ओमप्रकाश गुसार्इं ने अतिरिक्त केंद्राधीक्षक दिनेश कुमार को परीक्षा कक्ष में भेजा।
इसके चलते संयोजक गुसाईं ने दोनों अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को प्रतिवेदन भेजा दिया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पितरामसिंह काला ने बताया कि केंद्राधीक्षक सुशीला बलौदा, वरिष्ठ अध्यापक नानू खां व शारीरिक शिक्षक राजकुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ो
Published on:
29 Mar 2018 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
