चूरू. पंचायत समिति चूरू में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का बीएलओ ने पूर्ण बहिष्कार किया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के वरिष्ठ शिक्षक नेता रामनिवास मोगा के नेतृत्व में बीएलओ ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश उपाध्यक्ष शीशराम माहिच ने बताया कि जब तक सरकार सभी शिक्षकों को बीएलओ जैसे कार्यों से मुक्त नहीं करती कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामसिंह सिहाग ने कार्यक्रम के बहिष्कार का आह्वान किया। शिक्षक संघ शेखावत के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल लाम्बा, शेखावत के ब्लॉक मंत्री खादिम अली, देवकरण फगेडिय़ा, जिला उपसभाध्यक्ष शेर सिंह पूनिया ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महेंद्र पाल सिहाग, सुरेश फगेडिय़ा, सुरेश कुमार सुंडा, सुभाष सहारण, यूनुस अली,देवी सिंह कस्वां,कृष्ण कुमार इशराण, पवन किशोर बार्थवाल, धर्मेंद्र सिंह बुडानिया, प्रमेन्द्र सिहाग उपस्थित थे।
सरदारशहर. शन्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे शिक्षक उस समय उग्र हो गए जब उपखण्ड अधिकारी ने पुलिस को यह आदेश दिया कि प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाओ। जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया व प्रदेश सभाध्यक्ष याकुब खान ने हमें संविधान में अधिकार है कि अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद सैकड़ों शिक्षक पंचायत समिति के आगे बैठ गए। और नारेबाजी की। प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य रतनलाल पाण्डिया, किशनलाल सहू, जिला कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ ने आरटीई अधिनियम में प्रावधान का हवाला दिया। गैर शैक्षणिक कार्यों में नही लगाया जाने की बात कही। तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र झोरड़, मंत्री खेताराम साण्डेला, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सारण, गौरीशंकर ङ्क्षसहाग, राजकरण जेदिया, अमरचंद सांडेला, रणजीत डेलू, राजेश भाकर, पवन महर्षि, दुलाराम सारण, बीरबल मेव, सूरजमाल ङ्क्षसह राईका, सुरेश खीचड़, केशराराम सारण, मदनलाल सारण, प्रदीप रेगर, ताराचंद सारण, भागीरथ चाहर, रेखाराम सांडेला, राजूरामराम शर्मा उपस्थित हुए।
सादुलपुर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रांतीय आह्वान पर गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार के क्रम में जिला मंत्री वेदपाल मलिक व प्रांतीय प्रतिनिधि ओमप्रकाश मुहाल के नेतृत्व में बीएलओ प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी संपूर्ण बहिष्कार किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रतन ङ्क्षसह पूनिया ने बताया कि बीएलओ बहिष्कार शत-प्रतिशत सफल रहा है। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने बताया कि जब तक प्रशासन इस बेगारी से हमें मुक्त नहीं करता है तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस बहिष्कार कार्यक्रम में संयोजक संजय खीचड़, सोमवीर पंघाल, राजेंद्र सांमरिया, हरपाल ङ्क्षसह, महेंद्र पूनिया, धर्मपाल कस्वा, हरपाल सहरावत, रमेश ङ्क्षबजावास, अंबेडकर संघ के रघुवीर बाडेटिया, सुभाष बागोत, जगदीश कुमार, लीलाराम उपस्थित रहे। बीएलओ सुनील पूनिया, विजेंद्र पूनिया, सुधीर, मनोज, कालूराम, रमेश पूनिया, सत्यवीर शामिल रहे।
रतनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रांतीय आह्वान पर पंचायत समिति सभागार रतनगढ़ में हो रही ट्रेङ्क्षनग का शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा और ब्लॉक मंत्री भंवरलाल पूनिया के नेतृत्व में बहिष्कार किया। प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण और जिला संयोजक संघर्ष समिति सुरेंद्र सीगड़ ने बताया कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जा सकता। रतनगढ़ के सभी शिक्षकों ने बीएलओ कार्य का बहिष्कार किया। इस अवसर पर शिवाराम मेघवाल, रामचंद्र ऐचरा, उपाध्यक्ष रूपेश चौधरी, रमेश महला, शिवशंकर शर्मा, महेंद्र जांगिड़, अशोक शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, महेंद्र ङ्क्षसह, मनोज डूडी, पुरूषोत्तम, मुकेश डूडी, सोहन, ओमप्रकाश जोशी, डूंगर प्रजापत, विनोद जांगिड़ उपस्थित थे।
तारानगर. बीएलओ शिक्षकों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर तीसरे दिन भी बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार करते हुए पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना दिया। बीएलओ शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ऐसे में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर नहीं हो सका। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा अध्यक्ष लिखमाराम नायक, मंत्री विजय ङ्क्षसह जाखड़, जिला शाखा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, गोपीराम कस्वा, कृष्णदत्त, उम्मेद ङ्क्षसह , प्रीतम ङ्क्षसह, विनोद कुमार, विनोद मेहरा, भगवानाराम, पूर्णमल सोनी सहित तारानगर ब्लॉक के अनेक बीएलओ शिक्षक बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे।