23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंग धीमो थे बजावो नी बालम रसिया, थारो चंग बाजै…

चूरू. दूधिया रोशनी से सराबोर शहर के सफेद घंटाघर पर चंग की थाप व बांसुरी के धुनों के साथ फिजां में गूंजती धमाल व लोकगीतों की स्वरलहरियां। थिरकते रसियों के साथ दर्शक दीर्धा में झूमते शहरवासी।रविवार देर शाम साकार संस्थान की ओर से आयोजित फागोत्सव-2022 में उमड़े शहरवासियों ने फागोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Mar 08, 2022

चंग धीमो थे बजावो नी बालम रसिया, थारो चंग बाजै...

चंग धीमो थे बजावो नी बालम रसिया, थारो चंग बाजै...

चूरू. दूधिया रोशनी से सराबोर शहर के सफेद घंटाघर पर चंग की थाप व बांसुरी के धुनों के साथ फिजां में गूंजती धमाल व लोकगीतों की स्वरलहरियां। थिरकते रसियों के साथ दर्शक दीर्धा में झूमते शहरवासी।
रविवार देर शाम साकार संस्थान की ओर से आयोजित फागोत्सव-2022 में उमड़े शहरवासियों ने फागोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं के वेश में पुरुष कलाकारों की मनमोहक अदाओं से सजे नृत्य के साथ थिरकते रसियों ने फाल्गुनी संस्कृति को जीवंत किया। सुरेश राठी फर्म के सौजन्य से आयोजित फागोत्सव में बिसाऊ के लोक कलाकारों व चूरू के राकेश दाधीच सहित अन्य कलाकारों ने राजा बली कै दरबार मची रै होळी रै, चंग धीमो थे बजावो नी बालम रसिया, झिरमिर झिरमर रे कै रामू प्यारा मेह पड़ै सहित अन्य धमाल व लोकगीतों की नृत्यमयी प्रस्तुतियां दी तो लोक संस्कृति साकार हो उठी। इससे पहले मुख्य अतिथि राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, कांग्रेस नेता राधेश्याम चोटिया, वरिष्ठ पत्रकार गुरुदास भारती, सभापति प्रतिनिधि युवा कांग्रेस नेता नारायण बालाण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहायक निदेशक कुमार अजय, भाजपा नेता पदम ङ्क्षसह, भाजपा नेता मोहनलाल गढ़वाल, सुरेश राठी फर्म के प्रतिनिधि अविनाश गोयनका, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, समाजसेवी अतुल पारख व हरिप्रसाद पीपलवा ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व चंग बजाकर किया। संस्थान के अध्यक्ष कौशल दाधीच ने बताया कि इससे पहले डा. शंकरसिंह गौड़, एडवोकेट कानसिंह राठौड़, अवकाश सैनी, विनित चोटिया, मंगतुराम बागड़ा, विनित ओझा व उमेश दाधीच आदि ने माल्यार्पण कर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रवि दाधीच ने किया। समाजसेवी अतुल पारख ने आयोजन के लिए संस्थान को साधुवाद देते हुए उपस्थितजन का आभार जताया। इस मौके पर संतोष मुनीम, सुनील भाऊवाला, सुनील व्यास, पंकज ओझा, गौरीशंकर पाटिल,सुरेश सारस्वत, विनीत शर्मा, ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
फागोत्सव में गूंजे भजन
रतनगढ़. श्री श्याम मोरछड़ी दीवाने परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय फागोत्सव के छठे दिवस सीताराम सैनी दौसा वालों ने सपत्नीक ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके पश्चात शांतनु वेदपाठी ने गणेश वंदना की तथा संजय मुरारका, अर्चना शर्मा, अशोक गौड़ व एसपी वर्मा ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी एवम् श्रद्धालुओं ने भजनों व धमाल पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रुबी महर्षि का विनीता इन्दौरिया व सविता कंदोई ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने धमाल की प्रस्तुति पर नृत्य के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर सुरेश कुमार मुरारका, अरविन्द परसरामपुरिया, दीनदयाल खेतान, एडवोकेट जगदीश सांखोलिया, नरेश कालरी, गर्व मुरारका, अमन सराफ, वेदांत मुरारका, मनोज चमडिय़ा, पवन माटोलिया, धीरज शर्मा, मनोज बंसीवाल, नरेंद्र झंवर, सीताराम प्रजापत, सुशील पुजारी, नितिन पुजारी, धनराज पुजारी, अजय पुजारी सहित सैंकड़ों श्रोता उपस्थित थे। मंदिर पुजारी परिवार व श्याम मोरछड़ी दीवाने परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।