
चूरू.
भाजपा अब आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। जिन पर शीघ्र ही गाज गिरने वाली है। जानकारी के राजस्थान में अजमेर व अलवर में लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में सत्तासीन भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह हार भी संगठन में तालमेल के अभाव और कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के कारण हुई थी।
ऐसी ही स्थिति आगामी विधानसभा चुनाव में ना हो इसके लिए भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। अब संगठन में निष्क्रिय पार्टी के पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इनकी सूची प्रदेश के निर्देश पर जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है। इस सूची का अवलोकन भी प्रदेश के स्तर पर कर लिया गया है। जिनको आगामी 15 दिनों में पद से हटाया जा सकता है। यही नहीं संगठन में कुछ नए पदाधिकारियों को भी मौका मिल सकता है। जिन्हें संगठन में कार्य दिखाने का मौका मिलेगा। इसकी चर्चा भी संगठन स्तर पर जोरों पर है।
सक्रिय का प्रमोशन
संगठन में एक ओर निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। वहीं अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का प्रमोशन भी किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका मिल सके। ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की भी संगठन स्तर पर सूची तैयार की गई है।
'' पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें जिले के कुछ मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के कुछ जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों व प्रकल्पो के कुछ जिला संयोजक, भाजपा के कुछ जिले के पदाधिकारी जिनमें कुछ उपाध्यक्ष शामिल हैं को हटाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि पार्टी स्तर पर इसके नामों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन प्रदेश संगठन को इनके नाम भेज दिए गए हैं। वहां से शीघ्र ही निर्णय किया जाएगा। पार्टी व संगठन में बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। यह चलती रहती है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।''
डा.वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष
पार्टी में किसी को हटाया नहीं जाता है। कुछ कार्यकर्ता जो किसी कारवश कार्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए संगठन में तेज गति के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। इसके लिए संगठन स्तर पर कवायद तेज की गई है।
ओपी महेन्द्र, जिला प्रभारी, चूरू
Published on:
22 Mar 2018 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
