2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu Lok Sabha Seat: कांग्रेस के राहुल कस्वां V/S BJP के देवेंद्र झाझड़िया, ‘पत्रिका’ के सवाल – प्रत्याशियों के बेबाक जवाब

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर शेखावाटी में भी अब सियासी पारा गरमाने लगा है। पाला बदलने की सियासत ने इस सीट को हॉट सीट बना दिया है। पूरे प्रदेश की निगाहें चूरू लोकसभा सीट पर टिकी है। पत्रिका ने चुनावी रण के बीच भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों से बातचीत कर उनका विजन जाना। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Omprakash Dhaka

Apr 02, 2024

056af186-0a50-4bf7-94e2-da26a13dc416.jpg

Churu Lok Sabha Seat Election: लोकसभा चुनाव को लेकर शेखावाटी में भी अब सियासी पारा गरमाने लगा है। पाला बदलने की सियासत ने इस सीट को हॉट सीट बना दिया है। पूरे प्रदेश की निगाहें चूरू लोकसभा सीट पर टिकी है। भाजपा ने यहां खेलों की दुनिया से सियासत में आए देवेन्द्र झाझडि़या को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने हाल ही पार्टी में शामिल हुए राहुल कस्वां पर दांव खेला है। पत्रिका ने चुनावी रण के बीच भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों से बातचीत कर उनका विजन जाना। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...।

भाजपा ने कद्र नहीं की, व्यक्ति विशेष के कहने पर काट दी टिकट: राहुल

1. पत्रिका: आपको टिकट मिलने का आधार क्या रहा।

राहुल कस्वां: मैंने सक्रिय रहकर संसदीय क्षेत्र की आवाज बनने का काम किया। पूरी निष्ठा से सबको साथ लेकर चला और विकास कार्यों के लिए लगातार मेहनत की है। भाजपा ने कद्र नहीं की और व्यक्ति विशेष के कहने पर टिकट काट दी गई।

2. पत्रिका: आप चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

राहुल कस्वां: एक ही मुद्दा चूरू लोकसभा क्षेत्र का विकास हो। विकसित चूरू का संकल्प पूरा करने के लिए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रेलवे, खेल जैसे क्षेत्रों में जो काम हुए उन्हें और आगे लेकर जाना ही प्राथमिकता है।

3 पत्रिका: चुनाव जीतने के बाद ऐसे कौन से काम होंगे जिन्हें कराने में आपकी प्राथमिकता होगी।

राहुल कस्वां: यमुना लिंक समझौते को लेकर हमने लगातार प्रयास किए हैं। इसे धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारे पास कई योजना हैं। इसके जरिए चूरू लोकसभा क्षेत्र को शिक्षा क्षेत्र में सिरमौर बनाएंगे। कृषि सम्बन्धित व्यवसायों को और अधिक बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

4 पत्रिका: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है, समाधान का रोड मैप क्या रहेगा।

राहुल कस्वां: क्षेत्र में उद्योग-धंधों की कमी है। हमने रेलवे और सड़क तंत्र पर लगातार काम किया है। अब कनेक्टिविटी बेहतर है। उद्योगों को यहां लाना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देंगे।

5 पत्रिका: कैसे मिले सिंचाई का पानी, आपके क्या प्रयास रहेंगे।

राहुल कस्वां: यमुना लिंक समझौते की 22 हजार करोड़ की डीपीआर 2018 में हमने बनवाई थी और लगातार इसकी आवाज संसद और अन्य मंचों पर उठाई है। इस सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कुंभाराम आर्य लिंक कैनाल का 0.17 एमएएफ पानी क्षेत्र के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। नोहर फीडर रिलाइनिंग व क्षमता विस्तार के लिए 150 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की डीपीआर स्वीकृत करवा ली है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की अल्पसंख्यक वोट बैंक में ‘सेंधमारी’ की तैयारी...ये रहेगी रणनीति

पार्टी ने खिलाड़ी व किसान के बेटे को टिकट देकर किया नवाचार: देवेन्द्र

1. पत्रिका: आपको टिकट मिलने का आधार क्या रहा।

देवेन्द्र झाझडि़या: भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नवाचार किया और खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और एक किसान के बेटे को टिकट दिया। चूरू की जनता इससे काफी प्रभावित भी हुई है।

2. पत्रिका: आप चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

देवेन्द्र झाझडि़या: इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। ऐतिहासिक लीलकी बीड़ को अभयारण्य के रूप में विकसित किया जाएगा। शेखावाटी में खिलाडि़यों की कोई कमी नहीं है। खिलाडि़यों को और आगे कैसे लाया जा सकता है... इस विजन लेकर जनता के बीच जा रहा हूं।

3. पत्रिका: चुनाव जीतने के बाद ऐसे कौन से काम होंगे जिन्हें कराने में आपकी प्राथमिकता होगी।

देवेन्द्र झाझडि़या: तारानगर को रेल सेवा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जाहरवीर गोगाजी ददरेवा के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे। संसदीय क्षेत्र में कुटीर उद्योग, ग्रामीण हस्तकला के विकास पर योजनाबद्ध काम किया जाएगा।

4. पत्रिका: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है, समस्या के समाधान का रोड मैप क्या रहेगा।

देवेन्द्र झाझडि़या: हर खेत को शारदा-यमुना और साबरमती का पानी मिले, इस पर फोकस रहेगा। जिले के हर खेत को नहर का पानी उपलब्ध कराने के प्रयास होंगे। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और खेल जैसे क्षेत्रों में विकास किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग