25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Churu : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

सूचना के आधार पर टीम ने एनएच 52 पर रामसरा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच के दौरान, ट्रेलर में ऊपर चावल के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे शराब के कार्टून छिपाए हुए पाए गए।
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू. शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह शराब एक ट्रेलर में चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा से गुजरात भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर टीम ने एनएच 52 पर रामसरा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच के दौरान, ट्रेलर में ऊपर चावल के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे शराब के कार्टून छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने ट्रक से कुल 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस दौरान, ट्रेलर से आरोपी तस्कर सुमित शर्मा निवासी बरोदा, हरियाणा और गुरुप्रसाद निवासी सोखला, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात के गांधीधाम ले जाई जा रही थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन, तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।