10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : बीत गया शैक्षिक सत्र, हो गई परीक्षा, फिर भी छात्राओं को नहीं मिली साइकिल

मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना में साइकिलों का वितरण सही समय जून जुलाई माह में तो क्या अभी तक नहीं किया गया। जबकि शिक्षण सत्र 2025 26 का समापन एक या दो सप्ताह में होने वाला है ।

2 min read
Google source verification

सुजानगढ़. स्थानीय पीएम श्री राजकीय कनोई बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (PM Shri Government Kanoi Girls Higher Secondary School) की सैकड़ो छात्रों को निशुल्क मिलने वाली साइकिलों का आज भी इंतजार है। क्योंकि पात्र छात्रों को अभी तक यह पता नहीं कि राज्य सरकार यह साइकिल कब देगी जबकि पूरा शिक्षा सत्र बीत चुका है। वार्षिक परीक्षाएं पूर्णता की ओर है फिर उन्हें साइकिल नहीं मिली।

मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना (Chief Minister's Free Bicycle Distribution Scheme) में साइकिलों का वितरण सही समय जून जुलाई माह में तो क्या अभी तक नहीं किया गया। जबकि शिक्षण सत्र 2025 26 का समापन एक या दो सप्ताह में होने वाला है । सुजानगढ़ ब्लॉक में कनोई बालिका स्कूल एकमात्र एक स्कूल है जिसकी कक्षा 9 की 168 छात्रों को निशुल्क साइकिल मिलने वाली है जिसकी सूचना मांग सितंबर 2025 में विद्यालय की ओर से उच्च अधिकारियों को भिजवा दी गई थी। 7 महीने बीत जाने के बाद भी निशुल्क साइकिल वितरण नहीं किया गया। इतना अधिक विलंब देखकर योजनाओं के उद्देश्यों पर अब सवाल भी उठने लगे हैं।

जानकारी अनुसार गत वर्ष स्थानीय ब्लॉक की साइकिलों के पार्ट्स राजकीय जाजोदिया उमा विद्यालय में पहुंचे थे जहां साइकलिंग तैयार होकर वितरित हुई थी लेकिन इस वर्ष जाजोदिया स्कूल में पहुंचने में देरी हुई है। इसलिए अब कहा नहीं जा सकता की साइकिल कब तक तैयार होगी और कब तक छात्रों को मिलेगी। हालांकि पार्ट्स को जोड़ने के लिए कामगारों की संख्या कम है जो 1 दिन में करीब 5 से 10 साइकिल ही तैयार कर पा रहे हैं ऐसे में जब एक कनोई बालिका स्कूल में ही 168 पात्र छात्रों को मिलनी है तब ऐसी बालिका स्कूलों की संख्या क्षेत्र में 50 से अधिक है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार तीन सदस्य असेंबलिंग वह गुणवत्ता की जांच कर ओके रिपोर्ट जब देगी, उसके बाद वितरण कार्य शुरू हो सकेगा।

इनका कहना
- ब्लॉक में निशुल्क साइकिल कब तक वितरित होगी इसका पुख्ता पता नहीं है। मैं अभी अन्य कार्य में व्यस्त हूं। सुनीता पूनियां सीडीओ, सुजानगढ़

- जाजोदिया स्कूल में जब साइकिल तैयार होगी तब हमें लाने की तिथि मिलेगी। फिर 168 छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा। अनीता सुरेका, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय कनोई बालिका उमा विद्यालय, सुजानगढ़