
चूरू विधायक के आदर्श गांव घांघू की हकीकत देख रह जाएंगे हैरान
घांघू. गांव घांघू के वार्ड पांच स्थित मेघवाल मोहल्ले में गंदगी का आलम यह है कि वहां से लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। आते-जाते लोग भी अपने मुंह पर कपड़ा लगाकर वहां से निकलते हैं। बदबू के कारण आस-पास घरों का खाना-पीना व सोना दूभर हो गया है।वहां के लोगों ने बताया कि यह गंदगी लगभग डेढ़ साल से बनी हुई है। उक्त गांव को विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने पिछले कार्यकाल में आदर्श गांव के रूप में गोद लिया था। इसके बावजूद यहां आज यह हालात है। मोहल्ले में दो जल ग्रहण कूप भी बनाए गए हैं लेकिन फिर भी गंदे पानी का कोई समाधान नहीं हो रहा है।एक जल ग्रहण कूप लगभग 15 साल पहले का बना है जो अब पूरी तरह से भर चुका है। पानी को ग्रहण नहीं कर पाता है। दूसरा जल ग्रहण कूप 2017-18 में बनाया गया था।वह भी पानी से लबालब भर चुका है। उसके पास बनी खेलियां गंदगी से अटी हैं। गंदगी से मच्छर फैल रहे हैं। मच्छरों के कारण मोहल्ले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पर कुछ मोहल्ले के लोगों ने भी कचरा डालकर गंदगी को बढ़ावा दे रहे हैं।
बालाजी मंदिर के चारों तरफ गंदगी
मोहल्ले में बना हनुमान जी का मंदिर भी पूरी तरह से गंदगी की गिरफ्त में है और लोग वहां पूजा-अर्चना भी नहीं कर सकते। यहां पर हर वर्ष अखंड रामयण का पाठ होता था जो गंदगी के कारण दो वर्ष से बन्द है। वार्ड वासियों ने बताया कि गंदगी के कारण सामुदायिक भवन भी जर्जर हो गया है। वो भी गंदगी की गिरफ्त में होने के कारण काम नहीं आ रहा है।
इनका कहना है
&गंदा पानी इकट्ठा होने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। घर से बाहर भी निकल नहीं पाते हैं। दो वर्ष से यह गंदगी झेल रहे हैं। गंदगी के कारण वे बहुत परेशान हैं।
हरिराम मेघवाल, वार्ड पांच
&मोहल्ले में लगभग दो साल से गंदा पानी भरा है। इसके कारण खाना-पीना और रहना दूभर हो रहा है। मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई, लिखाई भी प्रभावित हो रही है। सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन समाधन नहीं हुआ।
प्रेमचंद मेघवाल, मोहल्लेवासी
&दूसरे मोहल्ले का पानी नाली द्वारा लाकर इस मोहल्लेे में छोड़ दिया गया है जो यहां इकट्ठा रहता है। गंदे पानी की बदबू के कारण उनका रहना मुुश्किल हो रहा है। हम गंदगी से परेशान हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
चन्दनमल बरवड़, मोहल्लेवासी
&मोहल्ले में दो जलग्रहण कूप बने हैं। लेकिन दोनों ही पानी को नहीं सोख पा रहे हैं तथा उनकी सफाई भी नहीं होती है जिसके कारण यहां गंदा पानी ठहरा रहता है और बदबू मारता है।
चन्द्राराम मेघवाल, मोहल्लेवास वार्ड पांच
&मेघवाल मोहल्ले में गन्दा पानी कायमखानी मोहल्ले से आ रहा है उसको दूसरे जोहड़े में डालने की योजना बना रहे हैं। मेघवाल मोहल्ले के गंदे पानी के लिए दूसरा जलग्रहण कूप बनवाकर समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।
जयप्रकाश शर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत घांघू
Published on:
04 Mar 2019 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
