19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : कचरे की आड़ में कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक करोड़ की 12 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद

गिरफ्तार तस्कर अफीम को कचरे से भरे ट्रक में जोधपुर से पंजाब ले जा रहे थे। तस्करों ने ट्रक में कचरा भर रखा था ताकि किसी प्रकार का पुलिस को संदेह या शक नहीं हो।

2 min read
Google source verification

oplus_2097152

सादुलपुर/सिधमुख. मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 12 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने अफीम से भरा कबाड़ लदा ट्रक भी जब्त किया है।

गिरफ्तार तस्कर अफीम को कचरे से भरे ट्रक में जोधपुर से पंजाब ले जा रहे थे। तस्करों ने ट्रक में कचरा भर रखा था ताकि किसी प्रकार का पुलिस को संदेह या शक नहीं हो। लेकिन, पंजाब पहुंचने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस दल ने आईपीएस अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। पाटील ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

कचरे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी अफीम
आईपीएस पाटील ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक में कचरे की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। आधुनिक तकनीक के सहयोग से पता लगाया कि ट्रक सादुलपुर से सिधमुख और भादरा की ओर जा रहा है जिस पर सिधमुख थाना अधिकारी इमरान को भी सूचना देकर नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया और चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया तथा संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने कचरे को हटाकर देखा तो कचरे के बीच में छुपी हुई प्लास्टिक कट्टों में भरी अफीम को बरामद करने की कार्रवाई की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि तस्कर भादरा क्षेत्र से होते हुए पंजाब जा रहे थे।

बालोतरा निवासी दो तस्करों को किया गिरफ्तार
आईपीएस पाटील ने बताया कि अवैध रूप से अफीम तस्करी (opium smuggling) करने के आरोप में बालोतरा निवासी मेहराराम और मिश्राराम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ के बाद ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।