22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार कुछ दिनों की है मेहमान, जनता वसुंधरा को फिर से भेज देगी घर

मलसीसर व कोलासर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार कुछ दिनों की मेहमान है

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rakesh Gautam

Mar 28, 2018

sujangarh news

सालासर.

मलसीसर व कोलासर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार कुछ दिनों की मेहमान है। जनता पिर से वसुंधरा को घर भेज देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीपीएल दवा काउंटर बंद करके 90 हजार युवाओं को घर बैठाने काम किया है। सरका ने 27 हजार स्कूलें बंद कर शिक्षा व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी है। मा.मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो प्रदेश में मुख्यमंत्री बीपीएल दवा काउंटर फिर से शुरू कर दिए जाएंगे।

इससे पहले मेघवाल ने बोबासर, हेमासर में भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर नत्थूराम, प्रकाश, रतनलाल, धनपतराम शर्मा, रेखाराम मेघवाल, नारायणराम बिस्सु, गोपाल सिंह कालेर, राजकुमार भामू, कुशलाराम दैया आदि ग्रामीणों ने मेघवाल का सवागत किया। संचालन बलराम खिलेरी ने किया। मलसीसर में हुए कार्यक्रम में मेघवाल ने कांग्रेस सरकार में कराए कार्य गिनाए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका, उपप्रधान दीवान सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, विद्याधर बेनीवाल, सुरेन्द्रङ्क्षसह डूंगरास, धर्मेन्द्र किलता, चरणङ्क्षसह व रामचन्द्र गोदारा उपस्थित थे।

महर्षि ने राज्य सरकार को जमकर कोसा


रतनगढ़. युवा नेता अभिनेश महर्षि ने मंगलवार को जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन क्षेत्र के छाबड़ी मीठी, छाबड़ी खारी, कुसुमदेसर, फ्रांसा, भूखरेड़ी, सुलखनिया, दीपसर, सीतसर, चारणवासी, मेणासर, चारणवासी, बुधवाली, सांवतिया व भोजासर गांव का दौरा किया। महर्षि ने कहा कि कमजोर नेतृत्व के कारण गांव में पेयजल नहीं हैं।

हर जगह भ्रष्टाचार है। छाबड़ी व दीपसर में महिलाओं ने भी महर्षि का स्वागत किया। खारी व सीतसर में लोगों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। महर्षि का घोड़ी पर बैठा कर सभास्थल तक ले जाकर स्वागत किया। हरिराम महला, सुल्तान सिंह दहिया, हाकम अली सेहला, संतोष तालनिया, हिम्मतसिंह मालासी, नंदू सिंह हनुमानपुरा ने भी संबोधित किया। उनके साथ दौरे में हनुमान सिंह, ओम प्रकाश, मुरारी लाल शर्मा, सुभाष स्वामी, ओम प्रकाश मंडार मोटाराम प्रजापत, गिरधारी प्रजापत आदि थे।