1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से नाराजगी के चलते ससुराल में फैंके देसी बम

पत्नी से विवाद के चलते युवक ने ससुराल के घर में घुसकर देसी बम से हमला कर दिया। हमले में उसके साले के लड़के की मौत हो गई। वहीं साले की पत्नी घायल हो गई। बम फटने के दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

2 min read
Google source verification
mur00.jpg

चूरू। पत्नी से विवाद के चलते युवक ने ससुराल के घर में घुसकर देसी बम से हमला कर दिया। हमले में उसके साले के लड़के की मौत हो गई। वहीं साले की पत्नी घायल हो गई। बम फटने के दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को उसे तलाश लिया। बाद में अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया है। आरोपी पुलिस की निगरानी में बीकानेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती है। मामला रतननगर थाना इलाके के पोटी गांव का है। आरोपी हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव गड्डा का निवासी झाबर सिंह है।

क्या है मामला

रतननगर थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि भादरा तहसील के गडड़ा गांव के निवासी झाबर सिंह की शादी करीब 14 साल पहले पोटी गांव की गीता कंवर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही झाबर सिंह गीता कंवर के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। जिसके चलते गीताकंवर अपने पीहर आकर रहने लगी। कुछ समय से वह अपने भाई के साले के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इससे झाबर सिंह नाराज था। दोनों परिवारों में मामले को निपटाने के लिए कई बार पंचायती भी हो चुकी है।

थैले में तीन देसी बम लेकर आया झाबर सिंह

झाबर सिंह मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने ससुराल पोटी पहुंचा। वह घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान साले की पत्नी सोना कंवर दिखाई देने पर झाबर सिंह ने अपने साथ लाया देसी बम उसे निसाना बनाकर फैंक दिया। बम के छर्रे लगने पर सोना कवंर घायल हो गई। बाद में उसका पुत्र मोनू सिंह बाहर आया तो उसने दूसरा बम मोनू सिंह पर फैंका। हमले में माेनू सिंह का एक हाथ अलग हो गया। इसी दौरान बम उसके हाथ में ही फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मोनू सिंह को परिवार के लोगों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू सिंह की माता सोना कंवर को भी रात्रि को राजकीय डीबी अस्पताल लेकर आया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल सोना कंवर का उपचार किया।

पुलिस को लहूलुहान हालत में खेतों में मिला आरोपी

वारदात के बाद झाबर सिंह मौके से भाग गया। सूचना पर रतननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि आसपास के थानों की पुलिस के सहयोग से रात को ही सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को रात के समय वह लहूलुहान हालात में खेतों में मिल गया। उसे बाद में अस्पताल लाया गया, जहां से बीकानेर रैफर कर दिया गया। झाबर सिंह का पुलिस की निगरानी में उपचार जारी है।

सोनू कंवर थी आरोपी का निशाना

मामले का पूरा खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा, लेकिन अब तक के घटनाक्रम के आधार पर पुलिस का मानना है कि आरोपी झांबर सिंह का निसाना साले की पत्नी साेनू कवंर थी। उसने पहला बम भी सोनू कंवर पर ही निशाना साधकर फैंका था। इसकी एक वजह यह भी बताई जा रही है कि झाबर सिंह से अनबन होने के बाद उसकी पत्नी गीता कंवर सोनू कंवर के भाई के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। झाबर सिंह दो बच्चों का पिता है। उसके एक लड़का और एक लड़की बताई जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग