15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जन सैलाब

लोगों ने जगह-जगह किया जुलूस का इस्तकबाल शर्बत, पानी, फल आदि के रूप में बांटी नियाज

less than 1 minute read
Google source verification
julus mohmmdi

इत्र की खुशबू से महकती फिजां में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब शान में गूंजते नारे, डीजे पर गूंजते धार्मिक गीतों पर झूमते युवा, जुलूस का इस्तकबाल करते लोग।

जिले में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के योम-ए-पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी सोमवार को कुछ ऐसे ही माहौल के बीच पारंपरिक हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्वक मनाया गया।

पर्व के उपलक्ष में मदरसा मदीना तुल उलूम से रवाना हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़े लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशियां मनाई।

डीजे पर बजते गीतों और धार्मिक नारों से गुंजायमान वातावरण के बीच अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। शहर इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी की सर परस्ती में रवाना हुए जुलूस का जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर इस्तकबाल किया गया।

लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को फल, बिस्किट बांटने के अलावा शर्बत व पानी आदि पिलाया।मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस वापस मदरसा मदीना तुल उलूम पहुंचकर विसर्जित हुआ।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग