
churu photo
चूरू. जिले में सर्व विप्र समाज ने अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को पारंपरिक हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया।
जिला मुख्यालय पर प्रतिभानगर स्थित श्याम मंदिर में हुए यज्ञ में आहुतियां दी गई। भरतिया अस्पताल में विप्र युवाओं ने रक्तदान किया। परशुराम युवा मंच कार्यालय व परशुराम नगर में रुद्रावतार की पूजा-अर्चना की गई।
परशुराम युवा मंच की ओर से हुए कार्यक्रम में पं.नवरत्न सहल ने सभापति विजय कुमार शर्मा के यजमानत्व में पूजा-अर्चना करवाई। मंच अध्यक्ष संदीप पाटील, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पीयूष, सुदेश शर्मा, दिनेश शर्मा , मनोज शर्मा, योगेश पीपलवा, परमेश्वर तिवाड़ी, सतीश शास्त्री, सुदेश शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, आकाश, कालू सोती, लालचंद शर्मा, एडवोकेट योगेश शर्मा, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, सोनू, गौरीशंकर, मनीष शर्मा, मनोज राणासर व आयुष चौबे आदि ने भगवान की पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में अग्रसेन नगर में भगवान परशुराम मूर्ति स्थल पर विप्रजनों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
हवन में दी आहुतियां
प्रतिभा नगर स्थित श्याम मंदिर में हुए जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी संतोष बुढाढऱा, फतेहचंद सोती, मंगतुराम चोटिया व गोपीराम पीपलवा आदि ने किया।श्रीराम पीपलवा ने पं. रतनलाल जोशी व चांदरतन महर्षि के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की। विप्रजनों ने हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कैलाश नवहाल, ओम प्रकाश सारस्वत, राधेश्याम चोटिया, अभिषेक चोटिया व राजेंद्र चौबे आदि विप्रजन मौजूद थे।
किया रक्तदान
युवाओं की ओर से भरतिया अस्पताल में परशुराम जन्मोत्सव पर टीना लाटा, रेणुका शर्मा सहित ३५ विप्र युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर संयोजक राकेश शर्मा, कार्तिक शर्मा, पंकज पारीक ने बताया कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, राजवीर, आनंद, प्रद्युम्न, कार्तिक, राकेश व पंकज आदि ने रोगियों को फल वितरित किए।
देंगे न्यौता
अक्षय तृतीया के उपलक्ष में २२ अप्रैल को आयोजित परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम पैलेस में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। गणेश वंदना के बाद पीले चावल तैयार कर अध्यक्ष चंदन सारस्वत व सभापति विजय कुमार शर्मा ने आयोजन समिति के अंजनी शर्मा को सौंपे। बैठक में योगेश गौड़, सुरेश सारस्वत, अंजनी शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार सारस्वत, योगाचार्य मनोज शर्मा, कुंदन महर्षि, विश्व नाथ ? शर्मा, राधेश्याम चोटिया व महेंद्र चौबे ने विचार व्यक्त किए। सुरेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार से विप्र बंधु वार्डों में जनसंपर्क कर शोभायात्रा के लिए पीले चावल वितरित कर न्यौता देंगे। शुक्रवार को प्रतिभानगर, वार्ड ४०-४५ में, वन विहार, सैनिक बस्ती, अग्रसेन नगर, ओम कॉलोनी व शिव कॉलोनी में जन संपर्क किया जाएगा। बैठक में अशोक शर्मा, विजय सारस्वत, पंकज शर्मा, श्रीराम शर्मा, बृजेंद्र दाधीच, दिनेश शर्मा, विजय मोलीसर, सुशील लाटा, रमाकांत ओझा, नोरतन शर्मा, सुरेंद्र दाधीच, कालू गौड़, ललित शर्मा, यादवेंद्र वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।
पूजा-अर्चना की
सुजानगढ़. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज की ओर से स्टेशन रोड स्थित खांडल भवन में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रवक्ता सुमनेश माटोलिया ने बताया कि 19 अप्रेल को बागड़ा भवन में मेहंदी प्रतियोगिता होगी। सह प्रवक्ता मुकुल मिश्रा व विनय माटोलिया ने बताया कि इस मौके पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर चार टीमें गठित की गई है। रास्ते में पुष्प वर्षा, स्वागत द्वार व जलपान की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर समाज के श्रीनिवास चोटिया, अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नवहाल, मनोहरलाल बागड़ा, वैद्य भंवर लाल काछवाल, यशोदा माटोलिया, शंकर लाल पारीक, मूलचंद तिवाड़ी, अशोक गौड़ व परमानंद मिश्रा आदि मौजूद थे।
निकाली शोभायात्रा
लाडनूं. परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में अनेक आयोजन हुए। राजस्थान ब्राह्मण महासभा लाडनूं की ओर से अनेक जगह पक्षियों के लिए ५१ परिंडे बांधे गए। महासभा के लाडनूं तहसील अध्यक्ष डा. लूणकरण शर्मा ने बताया कि मूक बधिर स्कूल में बच्चों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शर्मा, दाधीच समाज अध्यक्ष सागर मल पाटोदिया, जगदीश दोलावत, सुशील कुमार पीपलवा, मदन लाल डोबा व सुरेश पारीक आदि उपस्थित थे। इससे पहले मंगलवार शाम को भजन संध्या व भगवान परशुराम की आरती की गई। इसी प्रकार गांव निंबीजोधा में ब्राह्मण समाज की ओर से जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा में भंवर लाल ओझा, निंबीजोधा सरपंच श्यामसुंदर पंवार, जगदीश पारीक, एडवोकेट नरेंद्र भोजक व राजकुमार पारीक आदि शामिल थे। इसी प्रकार कस्बे में स्थित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.आनंदप्रकाश त्रिपाठी व अभिषेक चारण आदि ने विचार व्यक्त किए।
परशुराम जन्मोत्सव
सरदारशहर. खांडल विप्र परिषद की ओर से श्याम मंदिर भवन में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान की पूजा अर्चना से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रभाकर जोशी व रामप्रताप सेवदा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दीनदयाल बोचीवाल, गंगाधर डिडवानिया, सुमेरमल डीडवानिया, राधेश्याम, राजकुमार बढाढरा, मुरली बोचीवाल, महेश बढाढरा, ओम प्रकाश, महावीर जोशी, नेमचंद जोशी आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूनमचन्द पारीक, तहसील अध्यक्ष शंकरलाल उपाध्याय, देहात अध्यक्ष कालूराम तिवाड़ी, शंभुदयाल पारीक, सुरेश तिवाड़ी, शंकरलाल भोजूसर, रामलाल मिश्र व मुन्नालाल स्वामी ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में आचार्य पं.बालकृष्ण कौशिक ने कहा कि समाज को दिशा देना और बिखरते समाज को एकजुट करना ब्राह्मण है। भंवरलाल व्यास, मुखराम नाथोलिया, ओमप्रकाश शास्त्री, प्रेमप्रकाश मिश्र, बजरंगलाल पारीक, डालचंद चोटिया, रामदेव पारीक व सुरेश गील ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ऋषिकुल के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा की।
जयंती पर लगा शिविर
बीदासर. परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम भवन मे चल रहे सात दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के चौथे दिन बुधवार को शिविर में विशेषज्ञ नेमचंद व रामलाल की टीम ने ५५ रोगियों का उपचार किया। शिविर में नरेश सारस्वत, पुरुषोतम मोट व बबलू शर्मा आदि सेवाएं दी। इसी प्रकार परशुराम भवन में परशुराम जयंती विप्र समाज के अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में मनाईगई। कार्यक्रम में विप्रजनों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा के बाद आरती की। कार्यक्रम मे डूंगरमल शर्मा, पुसराज गौड़, पुरुषोतम, नरेश सारस्वत व रामचन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।
Published on:
18 Apr 2018 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
