4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में घुस गया गंदा पानी, कंबलें व रिकार्ड हुआ खराब

बारिश के पानी से बढ़ाई समस्या

2 min read
Google source verification
churu weather news

churu photo

रतनगढ़.

गत 26 जून को क्षेत्र में हुई 23 एमएम बारिश से बढ़ी आमजन की परेशानियां अब तक बरकरार है। कार्यवाहक जेलर जितेंद्रसिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर की तरफ दीवार टूटने से सारा गंदा पानी जेल में आ गया। जेल में पानी भराव के कारण गुरुवार 20 बंदियों को चूरू जेल में स्थानांतरित किया गया है। अब यहां ३४ बंदी हैं। उप कारागृह में पड़ा रेकार्ड बारिश से भीगकर खराब हो गया है।इसके अलावा जेल में कैदियों के लिए आई हुई करीब 300

नई कंबले खराब हो चुकी हैं। इन्हें सुखाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एसडीएम व तहसीलदार के आवास में खाना नहीं बन पा रहा है। आगामी बारिश से बचाव के लिए एसडीएम व तहसील दार के आवास में पानी से बचाव के लिए छोटी-छोटी दीवारें बनाई गई हैं। एसडीएम संजू पारीक ने बताया कि रसोई की हालत ये है कि पांच समय से खाना नहीं बना है। इसी प्रकार प्रधान डाकघर की हालत भी दयनीय है। यहां कम्प्यूटर तो ऊपर रख दिए गए। मगर बिजली फिटिंग जल गई है। इसके अलावा नीचे पड़ा रेकार्ड खराब हो गया। प्रधान डाकघर के पास बने दो दर्जन क्वाटर्र में पानी भर गया। मगर ये सभी खाली होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार उत्तरी बाजार में रामचंद्र पार्क के पास भी कुछेक दुकानों में पानी भर जाने से सामान का नुकसान हुआ। घुमांदा में घनश्याम शर्मा, नंदूसिंह राजपूत व रूपाराम गोरा के घरों में पानी भर गया। बछरारा में भवानीसिंह राजपूत, दौलतसिंह राजपूत व नारायणसिंह राजपूत के मकानों में पानी भर गया। सरपंच गुड्डू कंवर ने पंचायत समिति से इन्हें नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। गैनाणी के पास स्थित प्राचीन भैरूंजी मंदिर में गंदा पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया।

पानी निकासी को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन

सांखू फोर्ट. केसरा मार्केट के समीप मुख्य सड़क पर बारसाती पानी निकासी नहीं होने पर दुकानदारों नेे गुरूवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष बनाया गए गौरव पथ से मुख्य सड़क नीची रह गई। इस कारण पानी निकासी नहीं हो रही है। पानी मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हो रही हैं । इसके बारे में कई बार जनप्रतिनिधियंो को अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम चांगल वार्ड पंच, सुरेन्द्र, तुलसीराम भामी, हनुमान निमीवाल, भादर स्वामी, धन्नाराम नानवाल, दलिप मोहता, डा.सतीश पूनिया, फारुक आदि शामिल थे। गांव के नरेंद्र चांगल, धन्नाराम नानवाल, जगमाल कलाल व सुरेश कारगवाल आदि ने कहा कि मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से कई बार दुपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। यहां स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है। समस्या का समाधान करवाना चाहिये।

पानी निकासी की होगी माकूल व्यवस्था

सादुलपुर. नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया ने बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए गुरुवार शाम को शहर की गैनाणियों का निरीक्षण किया। बैरासरिया ने भार्गव बस्ती, पुराना जोहड़, रामबास डिग्गी, गुलपुरा मोड़ के पास स्थित डिग्गी तथा गौशाला में डिग्गी का निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।