8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरिंदगी के बाद क्षेत्र में फै ली सनसनी

चार साल की मासूम से दरिंदगी के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। हर कोई घटना को कोसने लगा।थानाधिकारी मनीराम शर्मा के अनुसार दुष्कर्म एवं हत्या का आरोपित

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Aug 17, 2015

Churu photo

Churu photo


चूरू/छापर। चार साल की मासूम से
दरिंदगी के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। हर कोई घटना को कोसने
लगा।थानाधिकारी मनीराम शर्मा के अनुसार दुष्कर्म एवं हत्या का आरोपित युवक
जयपालसिंह गुजरात के अहमदाबाद बापडिया इलाके में मजदूरी करता था। वहां के थाने में
उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है। कुछ दिनों पहले गुजरात पुलिस उसे गिरफ्तार करने
भी आई थी। जयपाल सिंह कुछ दिनों से अपनी मौसेरी बहन के पास सुजानगढ़ में रह रहा था।
यहीं से उसने एक परिचित से 11 अगस्त को पुरानी मोटरसाइकिल 14 हजार रूपए में खरीदी।
पुलिस को शक है वह 14 हजार रूपए गुजरात से चुराकर लाया है। इस बारे में उससे पूछताछ
की जा रही है। आरोपी का भी रविवार को मेडिकल करवाया।

पुलिस ने बताया, आरोपी ने
घटना करना कबूल कर लिया है।इधर रविवार सुबह आठ बजे कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा के
नेतृत्व में पीडित पक्ष को 10 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग को लेकर मेघवाल समाज के
कानाराम कांटीवाल, मांगीलाल, रामेश्वरलाल खाती, हिमांशु दाधीच, सुशील इंदोरिया सहित
अन्य ग्रामीण धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर एएसपी बुगलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी
अजयपाल, तहसीलदार दीनदयाल बाकोलिया मौके पर पहुंुचे। धरना दे रहे लोगों को समझाकर
शांत किया। इस मौके पर कलक्ट्रेट के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसायटी, चूरू की ओर से
मृतका के परिजनों को 51 हजार रूपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

महिलाएं बोली,आरोपी को जल्द मिले कठोर सजा

ऎसी
घटनाओं से आस-पास के बच्चों का सामाजिक विकास रूक जाता है। मन में डर की भावना बैठ
जाती है।बेटियो के साथ बढ़ रही ऎसी घटनाओं को नहीं रोका गया तो परिणाम गंभीर होंगे।
आरोपित को जल्द से जल्द सजा मिले। -अनामिका शर्मा,शिक्षक,चूरू

बेटियों को
पूजने वाले शिक्षित समाज में इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती है। इस तरह
के घृणित अपराध करने वालों को तुरंत कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ताकि समाज में
बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और अपराधियों के हौसले पस्त हों। -स्वीटी
जैन, सदस्य, अग्रवाल महिला मंडल, चूरू

पहले ही बालिकाओं की संख्या घट रही
है।दुष्कर्म जैसी घटनाएं सभ्य समाज पर कलंक है। कठोर सजा नहीं मिली तो समाज में
बालिकाएं और महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। दुष्कर्मी के प्रति किसी भी तरह की
हमदर्दी महिलाओं के प्रति अन्याय होगा।
-विमलेश भालेरीवाला, सदस्य, लायनेस
क्लब, चूरू