
Dmk Aiadmk Alliance
DMK AIADMK Alliance Speculation: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का परिणाम 4 मई को आ गया है, लेकिन नई सरकार के गठन को लेकर खींचतान जारी है। चुनावी नतीजे के तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित नहीं किया है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) 108 सीटे जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। विजय पिछले तीन दिनों दो राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर चुके है लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। इस बीच खबरें आ रही है कि DMK और AIADMK के साथ आ सकते है।
DMK और AIADMK के गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु में DMK-AIADMK गठबंधन के सिनेरियो में एआईएडीएमके बीजेपी से अलग हो सकती है। बीजेपी और एआईएडीएमके ने मिलकर चुनाव लड़ा था। एआईडीएमके ने 47 सीटों पर कब्जा किया। वहीं, बीजेपी सिर्फ एक सीट ही जीत पाई। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए छोटे दल अहम भूमिका निभा सकते हे। तमिलनाडु की राजनीति में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन सभी के समर्थन से तय हो सकता है कि विजय की पार्टी टीवीके अगली सरकार बना पाएंगी। इसी बीच चर्चा है कि डीएमके और एआईएडीएमके के बीच वैकल्पिक गठबंधन हो सकता है।
इसी बीच AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि तमिलनाडु में एआईएडीएमके के ही सरकार बनने जा रही है। पलानीस्वामी के इस दावे ने तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें को हवा दे दी है। आपको बता दें कि एआईएडीएमके ने फिलहाल अपने विधायकों को पड़ोसी राज्य पुडुचेरी के एक आलीशान रिसॉर्ट में रुके हुए है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पलानीस्वामी ने गुरुवार देर रात रिसॉर्ट में पार्टी विधायकों से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। बैठक के दौरान कथित तौर पर उन्हें एआईएडीएमके विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही विधायकों ने उनके नेतृत्व का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हुए पत्र सौंप दिए है।
DMK alliance
DMK - 59
VCK - 2
CPI - 2
CPI(M) - 2
IUML - 2
DMDK - 1
Total - 68
ADMK alliance
ADMK - 47
PMK - 4
BJP - 1
AMMK - 1
Total - 53
DMK + ADMK = 121
आपको बता दें कि तमिलनाडु में 50 साल से DMK और AIADKM दोनों एक-दूसरे के विरोधी हैं। द्रविड़ राजनीति करने वाले इन दोनों दलों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का विरोध करते हुए सरकार चलाया है। इस बार के चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके की एंट्री ने दोनों दलों का खेल बिगाड़ दिया है। खबरों के अनुसार, अब दोनों विरोधी दल साथ मिला सकते है।
Published on:
08 May 2026 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
