
Kolkata Traffic Police Notice(Image-ANI)
Kolkata Traffic Advisory: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज यानी 09 मई 2026,शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। 11 बजे शपथ ग्रहण आयोजित होना है। देशभर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीवीआईपी, वीआईपी कोलकाता पहुंचने वाले हैं। शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
कोलकाता में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से जरुरी नोटिस जारी किया गया है। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि 09 मई को किन रास्तों को और कब तक के लिए बंद रखा जाएगा। साथ ही कई सड़कों पर आवाजाही के लिए जरुरत के अनुसार छूट और रुकावट रहेगी।
नोटिस के मुताबिक शहर के कई सड़कों पर जरुरत के अनुसार आवाजाही बंद रहेगा। इनमें Esplanade Ramp, K.P. Road, Hospital Road, Lovers Lane, Casuarina Avenue और Queensway शामिल है। अगर आप इन सड़कों से आज आने-जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आपको असुविधा हो सकती है।
शनिवार को कई प्रकार की गाड़ियों पर कुछ घंटों के लिए आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। बड़े वाहनों पर पूरे दिन पाबंदी रहेगी। तड़के 4 बजे से रात 8 बजे तक सामान ढोने वाले बड़े वाहनों की कोलकाता की सड़कों चलने से मनाही है। LPG सिलेंडर से भरा वाहन, CNG, पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट, ऑक्सीजन, सब्जियां, दवाएं, फल, मछली और दूध ले जाने वाले वाहनों को छूट होगी।
विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के अंदर और आसपास, यानी हेस्टिंग्स क्रॉसिंग और कैथेड्रल रोड के बीच का AJC बोस रोड के हिस्से में पार्किंग ना करें। साथ ही खिदिरपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, क्वींसवे, कैथेड्रल रोड, कैसुरीना एवेन्यू, लवर्स लेन पर भी पार्किंग की सख्त मनाही है।
वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट वाले सड़कों पर ट्राम कारों सहित सभी प्रकार के वाहनों और गाड़ियों, की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। साथ ही उन सड़कों पर पार्किंग की भी मनाही रहेगी। इसके साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस द्वारा, जब भी जरुरी समझा जाएगा किसी भी मेन रोड या सर्विस लेन को डायवर्ट किया जा सकता है।
बंगाल में जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। जिसके लिए 09 मई 2026 को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। चुनाव में भाजपा ने 208 सीटें जीती हैं। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है।
Updated on:
09 May 2026 06:59 am
Published on:
08 May 2026 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
