18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुलाई में ‘खेल’ पर राजस्थान के इस जिले में किसान हुए उग्र, नेताओं ने संभाला मोर्चा

किसानों ने बताया कि अधिकारियों की मौजूदगी में पहले से तोले गए चने के कट्टों को जब्त किया जाए जिसमें प्रति कट्टे में 2 से 3 किलो के बीच वजन मिला। इस पर आक्रोश जताते हुए पूनियां ने कहा कि सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Farmers Protesting

oplus_2097154

सिधमुख. तुलाई केंद्र पर चने की खरीद में सरकारी मानक से अधिक तौल किए जाने के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन जहां रविवार को जारी रहा वहीं एक जाजम पर बैठक नेताओं ने किसानों का समर्थन कर विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। धरने के तीसरेे दिन किसानों के समर्थन में उतरे विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने चने की तुलाई में हुई गड़बड़ किए जाने को किसानों के साथ अन्याय करना बताया।

धरना स्थल पर किसानों का आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक कांटों में हेराफेरी कर चने का सरकारी मानक से अधिक वजन की तूलाई कर किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं।

धरना स्थल पर पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां (Ex MP Ram Singh Kaswan), विधायक न्यांगली (MLA Manoj Nyangli) और पूर्व विधायक डॉ. पूनियां (Ex MLA Krishna Poonia) ने कहा कि किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे न्याय के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए कहा कि किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। किसानों को न्याय दिलाएंगे। पार्टी के नेताओं ने एक जाजम पर बैठकर के किसान हित के बारे में चर्चा की।

नहीं बनी सहमति
इसी क्रम में मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी गठित की और विभागीय अधिकारियों से तुलाई केंद्र के गंभीर मामलों पर वार्ता कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच कमेटी सदस्यों की विभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी के मध्य सहकारी समिति में हो रही अनियमितताओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कमेटी सदस्यों व अधिकारियों के मध्य विभिन्न मुद्दों पर सहमति हुई। किसानों की ओर से करवाई जा रहे मुकदमे के बारे में सहमति नहीं बन पाई।

किसानों ने बताया कि अधिकारियों की मौजूदगी में पहले से तोले गए चने के कट्टों को जब्त किया जाए जिसमें प्रति कट्टे में 2 से 3 किलो के बीच वजन मिला। इस पर आक्रोश जताते हुए पूनियां ने कहा कि सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धोखाधड़ी में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष करतार सिंह टांडी, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, किसान नेता महेंद्र सहारण, पूर्व सरपंच रामकुमार सिहाग, एडवोकेट हरदीप सुंदरिया, अनिल कुमार, कैलाश पूनियां धनौठी छोटी, जोरावर सिंह चैनपुरा छोटा, रणसिंह मूंड, शंकर लेगा, अमरसिंह देवर्थ, जितेंद्र, बाबूलाल तथा राकेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।