
प्रदेश में यहां इस तकनीक से गंदे पानी से उगाई जाएगी ताजा सब्जी
चूरू/सादुलपुर. जिले के सादुलपुर तहसील की जुबिली पिंजरापोल गोशाला बीड़ में गंदे पानी को फिल्टर कर सदुपयोग कर फसल बीजाई एवं सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया है। इससे न केवल गोशाला आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि गायों का स्वास्थ्य भी उत्तम रह सकेगा। बीड़ में सरसों एवं चने की फसलों की बीजाई शुरू कर दी गई है। लेकिन नगरपालिका की ओर से 80 लाख रुपए से भी अधिक की बनी योजना कारगार साबित नहीं हो रही है। फिलहाल लोगों के सहयोग और गोशाला ट्रस्ट की आर्थिक मदद से गायों की सेवा की जा रही है।
गोशालाध्यक्ष बालकिशन सरावगी ने बताया कि क्षेत्र में गोशाला ऐतिहासिक गोशाला है। गोशाला के अधीन 1400 बीघा जमीन है। गोशाला में वर्तमान में 1386 गायें हैं। जिनके लिए गोशाला पदाधिकारियों ने योजना बनाई है। यह बनाई योजना ट्रायल के तौर पर गोशाला पदाधिकारियों ने गंदे पानी को फिल्टर कर सौ बीघा जमीन में फसल बीजाई का कार्य शुरू किया है। जिसमें साठ बीघा जमीन अन्य लोगों को दी गई है और 33 प्रतिशत लाभ गोशाला को मिलेगा। इसमें गोशाला का कोई खर्चा नहीं होगा। सिर्फ फसल बीजाई करने वाले लोग गोशाला को 33 प्रतिशत हिस्सा देेंगे। इसके अलावा दस बीघा जमीन में सरसों, चना, पालक, मूली, गोभी, मेथी, आलू, धनिया, चकुंदर, सूंफ एवं बैंगन की सब्जी की खेती शुरू की गई है।
Published on:
3 Jan 2019, 5:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.