26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू
सरकारी अस्पताल व शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के प्रति लोगों में रोष
Play video

सरकारी अस्पताल व शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के प्रति लोगों में रोष

राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा सादुलपुर, तारानगर व सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची  

Google source verification

सादुलपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से निकाली गई जागो जनमत यात्रा २०१८ मंगलवार सुबह सादुलपुर पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं कर्मचारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की भी शपथ ली।
अपराह्न 11 बजे जागो जनमत यात्रा २०१८ शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मोहता पब्लिक स्कूल में पहुंची। विद्यार्थियों एवं लोगों ने क्षेत्रिय मुद्दों व जनप्रतिनिधियों के बारे में जमकर चर्चा की तथा नोटबंदी एवं सरकारी अस्पताल में बिगड़ती व्यवस्था, बिगड़ती यातायात व्यवस्था आदि पर रोष जताया।
राहुल पारीक ने वर्तमान विधायक की उपलब्धियों एवं शहर में वर्षों से बंद पुराने सरकारी अस्पताल को पुन: शुरू करवाने की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा और कांगे्रस ने आमजन को गुमराह कर वोट बटोरने का काम किया है। दुर्गेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, शहर में ट्रोमा सेंटर अस्पताल खुलवाने की मांग की। विधायक के कार्यकाल को आमजन के लिए सुखद बताया। जोशी ने जातिवाद, गोत्रवाद की राजनीति पर भी रोष जताया। सुरेन्द्र मोयल ने कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताई। हेमंत सरावगी ने नगरपालिका प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्य करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सबका साथ-सबका नारा दिया था, जो आमजन के लिए बेइमानीपूर्ण साबित हुआ।
प्रवीण सरदारपुरा ने शहर में बढ़ते आवारा गौवंश का मामला उठाते हुए नगरपालिका को गैरजिम्मेदार बताया। शिवकुमार धरेड़ ने कहा कि विकास नहीं विनाश हुआ है। किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं है। इस अवसर पर तोला महिला महाविद्यालय की छात्रा सोनू डोरवाल, ममता राजपूत, प्रियंका सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेगी। छात्राओं ने कहा कि तहसील में समान दृष्टि से विकास नहीं हुआ है तथा विकास के नाम पर ही निष्पक्ष एवं इमानदार प्रत्याशी को वोट देगी। मोहता स्कूल के छात्रा विशाल, ऋषभ, रोहित, धीरज ने धर्म व जाति की राजनीति करने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता जताई। वहीं छात्रा कनिष्का, प्रीती, मीमांशा पूनिया ने कहा कि नेता चुनाव से पूर्व अपना विजन जनता के समक्ष नहीं रखते हैं। यही कारण है कि विकास गति नहीं पकड़ पाता। तीर्थराज बरबड़ ने भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र के लिए विकास के पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता जताई। शहनाज अहमद ने सरकारी महिला महाविद्यालय एवं शिक्षा क्षेत्र में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता जताई। छात्र निशांत रेडू ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताई। मोहम्मद अजीज खीची ने भाजपा व कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। मोहता स्कूल के प्राचार्य आरके अरोड़ा एवं उपप्राचार्य इंद्रसिंह ने पत्रिका टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रिका की ओर से मधुसुदन शर्मा ने निष्पक्ष एवं अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। वहीं प्रशासन की ओर से एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने शपथ दिलाई।

सरकार के काम से कुछ लोग संतुष्ट तो कुछ असंतुष्ट

तारानगर. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा मंगलवार दोपहर दो बजे तारानगर पहुंची। कस्बे में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
नगर पालिका के आगे आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पत्रिका टीम के आनंद कुमार व मधुसुदन शर्मा ने सरकार व विपक्ष की ओर से पांच साल में निभाई गई भूमिका पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। संवाद में चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट नहर का निर्माण कार्य, पेयजल समस्या, सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, महिला चिकित्सक का अभाव, क्षतिग्रस्त चूरू-तारानगर सड़क , महिला महाविद्यालय का भवन निर्माण, शिक्षकों की कमी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे निकलकर सामने आए। कुछ लोगों ने सरकार के बीते पिछले पांच साल के कार्यों पर संतोष जताया तो कुछ लोग सरकार के कार्य से नाराज नजर आए। एनएसएस प्रभारी मनोज कुमार सिंह व बजरंग जोशी ने विधानसभा चुनाव में निर्भीक एवं निष्पक्षता मतदान करने की शपथ दिलवाई। पत्रिका टीम की ओर से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने एवं स्वच्छ राजनीति करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में डा. अशोक शर्मा, सुमित महलाना, राजू जाट, नंदकिशोर सोनी, रामकुमार लुहार, लक्ष्मण सोनी, राकेश शर्मा, दिलावर खान, हेमराज, अर्जुन सैनी, महेन्द्र सैनी आदि कई युवाओं, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

सरदारशहर में वायरल नहीं होने देंगे फेक न्यूज,वोट भी जरूर डालेंगे

सरदारशहर. तारानगर से रवाना होकर यात्रा मंगलवार को शाम विधानसभा क्षेत्र सरदारशहर पहुंची। यहां ताल मैदान स्थित जौहरी गणगौर घाट पर कार्यक्रम की शुरुआत में फेक न्यूज के बारे में लोगों से चर्चा की गई। इसके बाद राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018 को लेकर विकास के मुद्दों पर चर्चा के दौरान मौजूद लोगों ने शहर की समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित कराया। लोगों ने विकास के नाम पर सरदारशहर में शून्य विकास बताया। शोभाकांत स्वामी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 210 गांव है। यहां पर चिकित्सा व्यवस्था न के बराबर है। मामूली सी बीमारी में बीकानेर रैफर कर दिया जाता है। लंबे समय से इस हॉस्पिटल को क्रमोन्नत करने की मांग की जा रही है। रफी अहमद रफी ने कहा, ट्रोमा सेंटर नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गणेशदास स्वामी ने राजकीय बालिका महा विद्यालय शुरू करने की मांग की। मुन्नालाल राव, डा.पीके पांडिया, भरत गौड़, शंकर एंड शंकर, एडवोकेट लक्ष्मी नारायण स्वामी, गौरीशंकर कन्दोई, संपतराम जांगिड़, नारायण माली, हंसराज सिद्ध, रोहित स्वामी, पवन व्यास, नेमीचन्द, मुकेश सुथार, हरिओम ने शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।