10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुर नानक प्रगट्या जग च्यानण होया

गुरू नानक देव के 550वें प्रकासोत्सव के अवसर पर स्थानीय गुरूद्वारा गुरू गोविन्दसिंह एंव ऐतिहासिक सरोवर (पवित्र ढांब) परांगण में जत्थेदार बाबा अजीत सिंह कार सेवा के तत्वावधान में आयोजित सालान प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

2 min read
Google source verification
गुर नानक प्रगट्या जग च्यानण होया

गुर नानक प्रगट्या जग च्यानण होया

साहवा. गुरू नानक देव के 550वें प्रकासोत्सव के अवसर पर स्थानीय गुरूद्वारा गुरू गोविन्दसिंह एंव ऐतिहासिक सरोवर (पवित्र ढांब) परांगण में जत्थेदार बाबा अजीत सिंह कार सेवा के तत्वावधान में आयोजित सालान प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिसमें चल रहे गुरवाणी के अखण्ड पाठ व शब्द कीर्तन में गुर नानक प्रगट्या जग च्यानण होया कि ये पंक्तियां चिर्ताथ हो रही हो। सोमवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन साहवा के गुरूद्वारा गुरू गोविन्दसिंह, गुरूद्वारा नानक टीला, गुरूद्वारा नामधाीर व एतिहासिक सरोवर (पवित्र ढाब) पर अलग अलग प्रबंध कमेटियों के सानिध्य में मनाए प्रकाशोत्सव में कार्तिक पूर्णिमा स्नान व अन्य सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गंगानगर, हनुमानगढ आदि जिलों के गांवों के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल आदि प्रान्तों से सिख श्रद्धालुओं पहुंचे।यहां के एतिहासिक सरोवर (पवित्र ढाब) एवं तीनों गुरूद्वारों में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उसमें चल रहे अखण्ड पाठ, शब्द कीर्तनों सुन कर मत्था टेका व सरोवर में स्न्नान कर मन्नतें मांगी। श्रद्धा के प्रतीक पुराने पीपल के पेड़ के गट्टे पर दीप जला कर अरदास की तथा गुरगफ्फा (प्रसाद ग्रहण किया) लिया। पर्व में भाग लेने आये श्रद्धालुओं के लिए सराय व कार सेवकों के लिए दर्जनों लंगर लगाए गए थे। इस अवसर पर सरोवर परिसर में लगे मेले में लगाए गए हाट बाजार में करीब तीन सौ दुकानों में व्यापारी भी दूर दूर से सामाने बचने के लिए आए।
रागी जत्थों ने सुनाए संकीर्तन
प्रकाशोत्सव में भाग लेने आये रागी जत्थों की गायक मण्डलियों के कलाकारों ने रात भर रागनियां सुना कर वातावरण को गुरवाणी के शब्द के साथ संगीत की हलहरों से ओर मधुर बनाए रखा जिसका श्रद्धालुओं ने जम कर रसपान किया। कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय थाना प्रभारी गोविन्दराम की देखरेख में साहवा पुलिस थाना के स्टॉफ के अलावा निकटवर्ती पुलिस थाना सिधमुख, सादूलपुर, हमीरवास, तारानगर, भालेरी व लाइन पुलिस से करीब 5 दर्जन पुलिस कर्मियों की मंगलवार सुबह तक तैनात रहे।

इन गांवों की साध संगत ने लगाए लंगर
इस अवसर पर स्थानीय समूह साध संगत के अलावा गांव बग्गूवाली सिरसा, मोजदीन सिरसा, फरमाई, सलामखेड़ा फतेहाबाद, तलवाड़ा झील हनुमानगढ, तारासिंह की ढाणी टिब्बी, सीलवाला खुर्द टिब्बी, जिडी सिरसा, ऐलनाबाद, राणियां, माधोसिंघाना आदि गांवों से आई साध संगतोंं ने खाने, चाय नास्ते, दवा व उपचार आदि के लिए लंगर लगा कर सेवा दी।

गुरमत समागम के रूप में मनाया पर्व
इस वर्ष के सालाना प्रकासोत्सव को गुरूद्वारा गुरू गोविन्दसिंह सुहावा साहिब में जत्थेदार बाबा अजीतसिंह कार सेवा गुरूद्वारा गुरू गोविन्दसिंह के तत्वावधान में राज्य स्तरीय महान गुरमत समागम के रूप में मनाया गया जिसमें आमंत्रित मेहमानों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया तथा सहयोग के लिए सभी कार सेवकों व अन्य संस्थाओं का आभार जताया।