25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CHURU NEWS- गुरु नानक प्रकट्या,  जग चानन होया, रोशनी में नहाया गुरुद्वारा, दीपकों का उजास

चूरू. साहवा. गुरु नानक जयन्ती पर स्थानीय गुरुद्वारा गुरु गोविन्द ङ्क्षसह सुहावा साहेब एवं ऐतिहासिक सरोवर ( पवित्र ढ़ाब ) में सालाना प्रकाशोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। गंगानगर, हनुमानगढ आदि के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल आदि प्रान्तों से श्रद्धालुओं यहां पहुंचे।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Nov 09, 2022

CHURU NEWS- गुरु नानक प्रकट्या,  जग चानन होया, रोशनी में नहाया गुरुद्वारा, दीपकों का उजास

CHURU NEWS- गुरु नानक प्रकट्या,  जग चानन होया, रोशनी में नहाया गुरुद्वारा, दीपकों का उजास

पुराने पीपल गट्टे पर दीप जलाकर मांगी मन्नतें
मध्यरात्रि को किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान
चूरू. साहवा. गुरु नानक जयन्ती पर स्थानीय गुरुद्वारा गुरु गोविन्द ङ्क्षसह सुहावा साहेब एवं ऐतिहासिक सरोवर ( पवित्र ढ़ाब ) में सालाना प्रकाशोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। गंगानगर, हनुमानगढ आदि के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल आदि प्रान्तों से श्रद्धालुओं यहां पहुंचे।
गुरुद्वारा में गुरुग्रन्थ परिक्रमा, पुराने पीपल गट्टे पर घी-तेल के दीप जलाकर मन्नत मांगी। तड़के पवित्र सरोवर ( ढ़ाब ) में कार्तिक स्नान किया व गुरगफ्फा ( प्रसाद ) लिया। हाट बाजार एवं मेले में खरीदारी की। जत्थेदार बाबा अजित singh व सहयोगी कार सेवक बाबा बेअंत singh , कार सेवा गुरु गोविन्द singh एवं सराय गुरुद्वारा गुरु गोविन्द ङ्क्षसह सुहावा साहेब के तत्वावधान में आयोजित पर्व पर गुरवाणी तथा रागी जत्थों के शबद कीर्तनों से गुरुद्वारा गुंजायमान हो रहा था। श्रद्धालुओं के ठहरने व लंगर की व्यवस्था गुरु द्वारा कमेटी द्वारा की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ अशोक कुमार ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। थानाधिकारी रामप्रताप से व्यवस्था की जानकारी ली। सीआईडी चूरू से आए अधिकारी भी मेला की गतिविधियों पर नजर रखे थे। सोमवार शाम को मसीतां वाली, अभिजीतपूर ढांबा, संगरिया, एलनाबाद, बिगड़ फतेहबाद आदि गांवों की तरफ से लंगर में श्रद्धालुओं को जलेबी, बूंदी, पकौड़े, नमकीन आदि परोसी गई। बग्गूवाली से आए सेवादारों ने 22वां निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर सेवाएं दी। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने पर गुरूद्वारा कमेटी के कार सेवक, नायब तहसीलदार पवनकुमार स्वामी, ग्राम पंचायत सरपंच कर्मचन्द नैण, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल स्वामी ने आभार जताया।

गुरुनानक जयन्ती पर गुरुवाणी का पाठ
चूरू. भरतिया अस्पताल के सामने गुरुद्वारा ने गुरु नानक जयन्ती पर मुख्य ग्रन्थी बाबा मुख्तयार ङ्क्षसह ने गुरुवाणी का पाठ किया। मुख्य ग्रन्थी बाबा मुख्तयार singh ने कहा कि हमें गुरुनानक देव के बताए हुए मार्गो चलना चाहिए। गुरुनानक देव ने सर्व समाज को एक साथ चलने के साथ एक संदेश दिया है था कि ईश्वर एक है। वह सभी जगह मौजूद है, हम सबका रखवाला वही है। इसलिए सबके साथ प्रेमपूर्वक रहना चाहिए। इस दिन गुरुद्वारों में मत्था लगाया जाता है। जयन्ती पर गुरुद्वारा में श्रद्धालु लंगर में प्रसाद ग्रहण करते हैं।

प्रतियोगिताएं हुई, प्रतिभाओं का सम्मान
सरदारशहर. sindhi पंचायत भवन में sindhi समाज की ओर से मंगलवार को गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला तथा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर ङ्क्षसधी युवक मंडल की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नव्या केसवानी तथा धैर्य मघलनी प्रथम रहे। ङ्क्षसधी भाषण प्रतियोगिता में पीहू केसवानी प्रथम, ड्रामा एक्ट प्रतियोगिता में नव्या केसवानी एंड ग्रुप प्रथम रहे तथा महिलाओं के लिए क्विज कॉमिटिशन आयोजित की गई जिसमें रिशिता मघलानी प्रथम रही। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सिन्धी पंचायत की ओर से वृद्ध जनों एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया किया गया। इस अवसर पर ङ्क्षसधी पंचायत के अध्यक्ष शंकरलाल प्रेमाणी, मंत्री नानकराम पे्रमाणी, गोपराज हरचंदानी, रामलाल हरचंदानी, रतिलाल कक्कड़, सुरेश गेहानी, खेमचंद प्रेमाणी, कृपालदास मघलानी, तोलाराम मघलानी, राकेश मघलानी, इंद्रचंद मलकानी, संजय हरचंदानी, उत्तमचंद प्रेमाणी, किशन प्रेमाणी, परसराम हरचंदानी, अशोक कक्कड़ आदि उपस्थित थे। संचालन अशोक हरचंदानी ने किया।

बांटे पेन-पेंसिल
चूरू. गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की प्रेरणा से भारतीय जनता युवा मोर्चा (मंडल दक्षिण) चूरू द्वारा अग्रसेन नगर स्थित महाराणा प्रताप संस्कार केन्द्र में पढऩे वाले बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल आदि वितरण किए। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष रजत शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर महामंत्री राहुल शर्मा, महिपाल ,चित्रा, युवा मोर्चा के नगर महामंत्री मुकेश सैनी , आईटी प्रभारी शशांक, हिमांशु, सत्य आदि मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री राहुल शर्मा ने किया।