20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु पूर्णिमा पर सालासर में उमड़ी श्रद्धा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई बालाजी के धोक

सिद्धपीठ सालासर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

3 min read
Google source verification
salasar balaji

salasar balaji

सिद्धपीठ सालासर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा व दिल्ली समेत देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मेले सा माहौल रहा।लाल ध्वजा लिए सिंदूर उड़ाते पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों से वातावरण को हनुमानमय बना दिया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पट तड़के साढ़े तीन बजे खोल दिए गए।कतार में लगे श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ दर्शन किए। छोटे बच्चों के जडूले उतारे और संत बाबा मोहनदास के धूणे पर धोक लगाई। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि गर्मी की अधिकता के कारण श्रद्धालुओं को ठंडे पानी के पाउच बांटे गए।

चूरू. पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रचार प्रकल्प की ओर से गांव ढाढऱ में योग विज्ञान प्रशिक्षण शिविर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। योग प्रचारक नरेंद्र भारतीय ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता धीरसिंह राठौड़ ने की। ईश्वरसिंह ने विचार व्यक्त किए।

साधकों को योग भी करवाया गया। इस मौके पर सुबेदार हरिशचंद्र, भंवरलाल जांगिड़, प्रेमचंद, दिलीप कुमार, सुमन देवी मौजूद थीं। इधर, गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। सुबह छह से आठ बजे तक सामूहिक मौन जप रखा गया। इसके बाद गायत्री महायज्ञ हुआ। इस मौके पर रामसिंह राठौउ़, शिवभगवान शर्मा, सत्यनारायण कानोडिय़ा, बाबूलाल शर्मा, भंवरलाल जांगिड़, महेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। इसी प्रकार पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में लोहिया क्रीड़ा स्थल में नियमित योग शिविर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

सुभाष चौक विकास समिति व नियमित योग साधकों की ओर से योगाचार्य डा. मनोज शर्मा का सम्मान किया गया। समिति के महेंद्र चौबे ने गुरु महिमा पर प्रकाश डाला। रामसिंह बीका ने भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. मोतीलाल सोनी, मंगतूराम चोटिया, नरेश शर्मा, जगदीश अग्रवाल व अयूब आदि मौजूद थे। इसी प्रकार जन मंगल संस्थान पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान इकाई, महिला पतंजलि योग समिति व योग साधकों की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रज्ञा भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम के उप शाखा प्रबंधक सुरेंद्रसिंह मीणा, मनोहरी देवी दैया, अध्यक्षता बंशीधर वर्मा ने की।

सरदारशहर. गांधी विद्या मंदिर स्थित सोहन सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में संस्थाध्यक्ष कनकमल दूगड़ स्वामी ने रामशरण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने गांविमं के समस्त प्रवृति प्रधानों का सम्मान किया। इस मौके पर इंजीनियरिंग व जीवन विज्ञान विभाग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के नए सत्र की शुरुआत की गई। हिमांशु दूगड़ ने पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इसी प्रकार रामभक्त सुरजाराम सेवा ट्रस्ट की ओर से गांव जीवणदेसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन व सत्संग किया। ट्रस्ट के संस्थापक व संरक्षक सुरजाराम ने विचार व्यक्त किए। पौधरोपण भी किया गया।

इसी प्रकार सरस्वती सीसै स्कूल स्थित रामशरणम सत्संग हॉल में कोमल पारीक के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने अमृतवाणी पाठ किया। जयसिंह पूर्वा, महावीरप्रसाद स्वामी, रूपचंद व संपतमल ने भजन प्रस्तुत किए।

रतननगर. नारायण इंफोटेक में विद्यार्थियों ने गुरु का सम्मान किया। पंस सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जितेंद्र धरेंद्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, रफिक खान, जेपी पिचलंगिया, अनिल कटारिया, सुशील कटारिया, मुकेश झिकनाडिय़ा, ऋषिकेश चोटिया व महेंद्र धरेंद्रा आदि मौजूद थे।

राजलदेसर. गुरु पूर्णिमा पर भोला बाबा बगीची में महंत सोमनाथ, हनुमान कांकरिवाल, ख्यालीराम नाई, बद्रीराम पुरोहित, हरिप्रसाद जोशी, जगदीश शर्मा ने ब्रह्मलीन गुरु संत पुष्करनाथ की पूजा के बाद भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। इसी प्रकार पं. देवकीनन्दन दाधीच के शिष्यों ने गुरु पूजन कर गुरु दक्षिणा भेंट की।

सुजानगढ़. वार्ड दो स्थित बगीची में संत मूलनाथ ने श्रद्धालुओं के रक्षा कवच बांधकर आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओ ने संत मूलनाथ की भी पूजा-अर्चना की। इस मौके लगे भंडारे में विजय चौहान, जितेंद्र पीपलवा, अजय बागड़ा, महेंद्र माली, बबलू दर्जी, विपिन पुरोहित आदि ने सेवाएं दी।फोटो फाईल नं.1

तारानगर. गोपीनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। कार्यक्रम में पं. संजय महर्षि, पं. टीकमचंद, प्रहलाद व्यास, राजकुमार, किशन सांखोलिया, दीनदयाल आदि ने पं. जयकिशन कलवाणी का सम्मान किया। मन्दिर में गुरु वंदना कर पूजा की गई।

ये भी पढ़ें

image