
churu photo
सालासर.
निकटवर्ती गांव धानणी में एक शिक्षक ने अपनी पुत्री के विवाह में विदाई में दूल्हे सहित बारातियों को हेलमेट दिए।
अध्यापक किशोर कुमार शर्मा की पुत्री शंकुतला की शादी रतनगढ़ तहसील के पाबूसर गांव के पंकज कुमार से हुई। किशोर कुमार शर्मा ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए दूल्हे सहित सभी बारातियों को उपहार में सिर का सुरक्षा कवच दिया। हेलमेट पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सन्देश का स्टीकर भी लगाया हुआ था। नेछवा थानाधिकारी राजेश कुमार ने सबसे पहले दूल्हे को हेलमेट भेंट किया। साथ ही बारातियों को हेलमेट भेंट किए गए। लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्दंिसंह डोटासरा ने इसे अच्छी पहल बताया। थानाधिकारी ने कहा कि सड़क में आवागमन के दौरान यातायात नियमों की पालना आवश्यक है। ये नियम अपनाने से वाहन चालक स्वयं को सुरक्षित रख पाएंगे। दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा ही हेलमेट पहनना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतनी नहीं चाहिए। हेलमेट पहनने से दुर्घटना के दौरान जीवन बच सकता है। ऐसे अनुभव कई दुर्घटना के शिकार लोगों के हैं। वे हेलमेट पहनने के कारण सिर की चोट से बच गए। शिक्षक का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता दिखाना अच्छा कदम है। इससे सभी लोगों को अपने को सुरक्षित रखने में लापरवाही से बचने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर सांवरमल, पवन रूंथला, पुरूषोत्तम नवहाल, जगदीश, लालचन्द ढ़ाका, सुनील शर्मा, दामोदर प्रसाद, रमेश, दीनदयाल, भंवरलाल राव, रमेश आदि मौजूद थे।
एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
तारानगर. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सोमवार शाम गांव हडिय़ाल के चौपाल में पुलिस जनसहभागिता शिविर का आयोजन किया गया। एसपी राहुल बारहट ने लोगों की समस्या सुनकर आपसी विवादों का राजीनामे से निपटारा किया। उन्होंने गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, जागरूक होकर अपराधों से दूर रहने, एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले से सतर्क रहकर अपना बचाव करने की बात कहीं।
Published on:
26 Jun 2018 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
