
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगा उच्च माध्यमिक विद्यालय
चूरू. लंबे समय से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत होने का इंतजार करने वाले गांवो के लिए खुश खबरी है। अब सरकार ने विद्यालय क्रमोन्नत करने का मन बना लिया है। इसके तहत प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे हैं। ये प्रस्ताव 31 जनवरी तक भिजवाने होंगे। विद्यालय क्रमोन्नत तो किए जाएंगे लेकिन इसके लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। इन मापदंडों पर ही काम करना होगा। यदि ग्राम पंचायत मुख्यालय ऐसा करते हैं तो उनकी लंबे समय से विद्यालय क्रमोन्नत किए जाने की मांग पूरी हो सकती है। क्रमोन्नति को लेकर शिक्षा विभागीय ने तैयारियां शुरू कर दी है। संबंधित ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को राज्य सरकार के आदेश और क्रमोन्नत किए जाने के मापदंड भिजवा दिए गए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने भी इस पर काम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि अभी से शुरू हुई प्रक्रिया 31 मार्च तक विभिन्न स्तरों पर चलेगी। इसके बाद ही सरकार विद्यालय क्रमोन्नत करने का फैसला ले सकती है।
यह रहेगी प्रक्रिया
1. एसडीएमसी (विद्यालय विकास व ओर से ब्लॉकों से प्राप्त समस्त प्रस्तावों को संकलित कर प्रबंधन समिति) को 31 जनवरी तक सीबीईओ को प्रस्ताव भेजने होंगे।
2. सीबीईओ से प्राप्त प्रस्तावों को ब्लॉक निष्पादन समिति की ओर से अनुमोदन कर टिप्पणी सहित जिला शिक्षा अधिकारी को 15 फरवरी तक मापदंडों व गुणावगुणो के आधार पर भेजने होंगे।
3. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से ब्लॉकों से प्राप्त समस्त प्रस्तावों को संकलित कर निदेशालय को 28 फरवरी तक भेजने होंगे।
4. सभी जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की विद्यालय स्तर के अनुसार निर्धारित मापदंडों व गुणावगुणों के आधार पर
परीक्षण कर के शासन को 31 मार्च तक भिजवाया जाएगा।
उच्च प्राथमिक से माध्यमिक व माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत के ये रहेंगे मापदंड
1. अंतिम कक्षा 8 या 10 का नामांकन
2. प्रभावित जनसंख्या
3. निकटम विद्यालय की दूरी
4. फीडर विद्यालय की संख्या व दूरी
इनका कहना है
विद्यालय क्रमोन्नत करने को लेकर सरकार का आदेश आया है। इस संबंध में सभी ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जानकारी भिजवादी गई है। वहां से प्रस्ताव आने के बाद एक सप्ताह में सरकार के पास भिजवा दिया जाएगा।
संतोष महर्षि, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चूरू
नोट: विद्यालय का स्तर सामान्य या रेगिस्तानी को लेकर अलग अलग मापदंड है।
- बालिका विद्यालय को क्रमोन्नत करने के लिए उसके पास सह शिक्षा विद्यालय होना अनिवार्य है।
Published on:
21 Jan 2022 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
