
Holi: कोरोना का खौफ यहां से दफा, लोग होली की मस्ती में डूबे
चूरू. कोरोना के खौफ को पीछे छोड़ते हुए चूरू जिला होली पर्व के लिए जैसे बिछ सा गया है। दिन में भले ही लोग भागादौड़ी की जिंदगी में सडक़ों पर दौड़ते भागते नजर आते हों, लेकिन फागुन मास के इन दिनों की शाम उन्हें मस्ती से सराबोर कर ही देती है। शाम ढलते ही क्या बच्चे और क्या बूढ़े, सभी जमातों के लोग मस्ती के मूड में आ जाते हैं और फिर नृत्य और गायन की वह कलाएं देखने को मिलती हैं, जो आम दिनों में लुप्त ही नजर आती हैं। यहां सब कुछ होता है। स्वांग होता है। गीत-संगीत की महफिल जमती है। नर्तकों की टोलियों में कोई राधा बना नजर आता है, तो कोई कान्हा उससे छेड़छाड़ करता भी दिखाई देता है। कहीं थानेदार दिखता है, तो कहीं धौंस जमाती हुई महिला। खास बात यह होती है कि अधिकांश जगहों पर यह सभी स्वांग पुरुषों द्वारा ही रचे जाते हैं।
ऐसा ही एक आयोजन मनोरंजन क्लब में भी हुआ। पं. भरत व्यास समर्पित चार दिवसीय गीत-संगीत कार्यक्रम का समापन हुआ। गींदड़ नृत्य का शुभारंभ भानीनाथ आश्रम के संत ध्याननाथ महाराज ने किया। नीरज गौड़, सुरेन्द्र बावलिया, चिरंजीलाल सैनी, नवरतन टाक, महेश मिश्रा, चेतन गौड़, महावीर कटारिया, शंकर प्रजापत, योगेश सैनी, ओमप्रकाश गौड़, कालुराम महर्षि, आनंद सैनी, राजेश वर्मा, प्रतापसिंह टकणेत ने रोचक प्रस्तुतियां दीं। संत ध्याननाथ का भास्कर शर्मा ने स्वागत किया। स्थानीय मालजी के कमरे के पास स्थित गीतांजलि सीसै स्कूल में बच्चों ने प्रबंध निदेशक विनय गौतम, चैयरमेन दामोदर गौतम की मौजूदगी में होली उत्सव मनाया। बच्चों ने गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों ने भी स्कूल के अंतिम दिन शनिवार को अपनी तरह से होली मनाई। कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को होली महोत्सव मनाया गया। चूरू के श्री चिरंजीलाल अंबिका प्रसाद ओझा आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को फ ागोत्सव एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत एवं कविताएं प्रस्तुति कीं। होली के धमाल पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य विक्रम नाथावत, आचार्य सुरेश कुमार ने विचार व्यक्त किए।
सबसे खास आयोजन राजलदेसर में हुआ जहां गांधी चौक लोक नृत्य कला मंडल के तत्वावधान में हनुमानमल-हेमराज मोदी दूगड़ की ओर से शनिवार देर शाम गांधी चौक पर आयोजित चंग-ढप, धमाल एवं राजस्थानी लोक नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम खूब जमा। सादुलपुर में गीता देवी सरावगी बालिका विद्यालय में रंगोत्सव प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली सजाई। सीनियर वर्ग में गांधी हाउस की छात्राओं ने प्रथम, जूनियर में भगत हाउस की छात्राओं ने प्रथम स्थान, आजाद हाउस की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सरदारशहर में गुडलक पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा पींचा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सादुलपुर के आशादेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट प्रांगण में होली पर्व पर विद्यार्थियों ने गुलाल का टीका लगाकर बधाई दी। तारानगर में नगरपालिका की ओर से शनिवार शाम कस्बे में होली के अवसर पर गेर निकाली गई। गढ परिसर स्थित भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कर गाजे-बाजे के साथ गेर को रवाना किया गया। रतनगढ़ में शहर के अशोक स्तम्भ के पास एक दिवसीय फागोत्सव हुआ। लाडनूं े श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में फाल्गुन महोत्सव के दौरान निबंध प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जैन विश्वभारती संस्थान में होली पर कार्यक्रम में चंग बजाकर होली एवं देशभक्ति के गीत गाए।
सुजानगढ़. लुहारागाड़ा क्षेत्र में बाबा अखण्डनाथ गींदड़ सेवा समिति की ओर से होली पर शनिवार शाम को चंग व डफ पर आधारित नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पाबूसर गांव की बालाजी चंग मंडली के दो दर्जन से ज्यादा कलाकारों ने आकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार रात से गींदड़ का शुभारम्भ हुआ है। सरदारशहर में होली के अवसर पर शहर में रविवार को विशाल होली शोभायात्रा लोकरंजन परिषद जम्मड़ भवन से गांधी चौक तक निकाली जाएगी। जिसमे हास्य, मनोरंजन से भरपूर अनेक स्वांग एवं झांकिया, सजे धजे ऊंट , घोड़े, तांगे, शहर के सभी बैंड, पंजाब का प्रसिद्ध बैगपाइपर बैंड, शेखावाटी परिक्षेत्र की अनेक नामी चंग मंडलियां, कालबेलिये, डेरु व हडिब्बा पार्टियां शिरकत करेंगी।
Published on:
08 Mar 2020 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
