बाबा अखंडनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में लुहारागाड़ा चौक में आयोजित गींदड़ परवान चढ़ी। पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने दीप प्रज्जवलित कर एवं गींदड़ खेलकर शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि प्रधान गणेश ढाका, चम्पालाल चौरडिय़ा, गोविन्द बाफना, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, विद्याधर बेनीवाल, धर्मेन्द्र कीलका, चम्पालाल तंवर आदि थे। समिति अध्यक्ष पांचीराम टाक, मंत्री दिनेश तंवर, कोषाध्यक्ष विद्याप्रकाश जांगिड़, मनोज बाफना, नोरतन जांगिड़, राजेन्द्र जाखड़ ने किया। एडीजे रामपाल जाट, एसीजेएम श्यामकुमार व्यास, न्यायिक मजिस्टे्रट अजीतसिंह राठौड़, एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने कार्यक्रमों का अवलोकन किया। संचालन डा. घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया।