Churu Crime News: चूरू जिले के गांव दूधवामीठा की 26 वर्षीय विवाहिता से पति की ओर से मारपीट कर जादू टोना करवाने का मामला सामने आया है। महिला के तीन बेटियां होने की वजह से बेटा पाने की चाहत में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। घायल विवाहिता को चूरू के डीबी अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया।