
churu wild life news: रतन नगर बीहड़ क्षेत्र में नजर आए दुर्लभ पक्षी इंडियन ट्रीपाइ, क्रौ पीजेंट
churu wild life news: चूरू, इन दिनों रतन नगर क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों ने डेरा डाल रखा है, लोहिया कॉलेज के प्रोफेसर अर्निथोलोजिस्ट डॉ. के.सी. सोनी के मार्गदर्शन में चल रहे बर्ड वॉक के दौरान रविवार को ढाणी लालसिंह पुरा से ढाणी डूंगरसिंह पुरा तक पक्षी नजर आए। रतन नगर के बीहड़ क्षेत्र के इस भाग में सामान्य तौर पर पाए जाने वाले लगभग 25 प्रकार के पक्षी देखे गए। साथ ही इस वन क्षेत्र में गोल्डन बैक्ड वुडपैकर, इंडियन ट्रीपाइ, इंडियन क्रौ पीजेंट व फैनटेल आदि कुल चार प्रकार के दुर्लभ पक्षी भी नजर आए जो कि मुख्य आकर्षण रहे। डॉ. के.सी. सोनी के अनुसार रतन नगर बीहड़ क्षेत्र में इन पक्षियों की उपस्थिति चूरू के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अच्छा संकेत है। बर्ड वॉक के दौरान पर्यावरणविद् डाॅ. रविकांत शर्मा, एडवोकेट संदीप कुमार शर्मा, युवा व्यवसाई पुनीत लाटा शामिल रहे।
इंडियन ट्रीपाई
अर्निथोलोजिस्ट डॉ. के.सी. सोनी ने बताया कि बर्ड वॉक में इंडियन ट्री पाई बर्ड नजर आया। उन्होंने बताया कि पक्षी आम तौर पर मंदिरों के आस पास रहता है। दुर्लभ पक्षी फसलों से कीड़े को खाता है। मीठी आवाज निकलाता है। ये मुख्य तौर पर भारत, थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया में भी पाया जाता है। सांभर और हिरन की त्वचा में पाए जाने वाले परजीवी भी इसका भोजन है।
फैनटेल
डॉ. सोनी ने बताया कि पूंछ लम्बी होने के कारण इस पक्षी को फैनटेल कहा जाता है। एशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में इसकी प्रजातियां पाई जाती है। इसकी पूछ खुलने पर पंखे जैसी दिखाई देती है। इसलिए इसे फैनटेल नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पक्षी अपने घोसलों को मकड़ी जाले से बनाता है, जो काफी मजबूर होता है।
क्रौ पीजेंट
ये पक्षी दिखने में कौवे जैसा होता है, इसका रंग भूरा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे भूरा कौवा के नाम से जाना जाता है। मुख्य तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता हा। इसका मुख्य आहार कीट के अलावा वाइपर सांप को भी खाता है।
Published on:
18 Apr 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
