19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमकेगा चूरू: मॉडल टाउन की तर्ज पर होगा विकसित, इन क्षेत्रों में होंगे काम

प्रदेश के 40 शहरों के विकास के लिए की गई घोषणा में चूरू शहर को प्राथमिकता दी गई हैं।चूरू शहर में नए इन्फ्रास्टक्चर विकसित होंगे।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Suman Saurabh

Jun 20, 2024

Infrastructure work will be done in Churu city

चूरू। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के विकास कार्य फिर पटरी पर लाने के किए जा रहे प्रयासों के क्रम में उनकी ओर से प्रदेश के 40 शहरों के विकास के लिए की गई घोषणा में चूरू शहर को प्राथमिकता दी गई हैं। जिससे अब शहर के विकास को पंख लगेंगे तो यहां की सूरत की बदल जाएगी।

ये होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से की गई घोषणा अनुसार चूरू शहर के विकास को जहां गति मिलेगी वहीं नए इन्फ्रास्टक्चर विकसित होंगे। योजना अन्तर्गत 24 घंटो जलापूर्ति की व्यवस्था समान रूप से की जाएगी। सीवरेज जीरो वस्ट मॉडल के अलावा विरासत को संरक्षित किया जाएगा, मनोरंजन की सुविधाए बढ़ेगी और सौदर्यीकरण होगा। शहर में बस स्टैण्ड डवलपमेंट, इंटरसिंटी ट्रांसपोर्ट में सुधार होगा। इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए चाजिंग स्टेशन, सड़कों की री मॉडलिंग, पार्किंग स्थल निर्माण और यातायात नियंत्रण आदि सहित अनेक विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इन्हीं विकास कार्यों को इंगित करते हुए आपणों अग्रणी राजस्थान का सोशल मीडिया पर पोस्टर भी वायरल हो रहा हैं।

सरकार का लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास

चूरू शहर के विकास की घोषणा पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इसे चूरू के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की सोच में विकास एक प्रमुख मुददा है। प्रदेश की जनता ने जिस उदेश्य से भाजपा को शासन की बागडोर सौंपी थी उस पर भाजपा सरकार खरी उतर रही है। आने वाले समय में इस प्रकार के कई विकास कार्य हम देख पायेगे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो से राज्य सरकार की आपणो अग्रणी राजस्थान की थीम चरितार्थ होगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan News : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान के ये तीन जिले किए रद्द

विकास के खुलेंगे कई मार्ग

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू में विकास के कई रास्ते खुलेंगे। शहर का सौन्दर्यकरण होने से चूरू में पर्यटन की संभावनाएं बढेगी । इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस सौगात से चूरू के जीवन स्तर में परिवर्तन आयेगा और समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा नेता पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिये कृत संकल्पित है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने इसे सकारात्मक पहल बताया है।