22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

है भगवान ऐसी लगी आग की जल गया…

कस्बे के वार्ड एक स्थित एक धार्मिक स्थल बाबा भोलानाथ बगीची में सोमवार सुबह बजे बिजली के शॉट सर्किट होने से हॉल में रखे चारे में आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
churu news

है भगवान ऐसी लगी आग की जल गया...

बीदासर. कस्बे के वार्ड एक स्थित एक धार्मिक स्थल बाबा भोलानाथ बगीची में सोमवार सुबह बजे बिजली के शॉट सर्किट होने से हॉल में रखे चारे में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बगीची में रहने वाले संत ने गायों के चारे के लिए बने हॉल में आग का धुंआ व लपटे निकलती देख बगीची के लाउड स्पीकर से आवाज लगाई तो मोहल्ले के अनेक युवा आग बुझाने के लिए धर्म स्थल पर पहुंच गए। लगभग चार दर्जन से अधिक युवाओ ने पानी व मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो पानी के टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। लगभग दो घण्टे तक चली आग मे हजारों रुपए का चारा जलकर राख हो गया। आग की सूचना मोहल्लेवासियों ने पालिका पुलिस प्रशासन को दी गई लेकिन पुलिस के अलावा न तो पालिका की दमकल पहुंची न ही प्रशासन का कोई अधिकारी पहुंचा।

दमकल हो रही नकारा
नगर पालिका कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा लगभग एक वर्ष पहले दमकल की गाड़ी आ गई थी लेकिन इसको चलाने वालों की नियुक्ति आज तक नही हुई है। दमकल चलाने के लिए पालिका में कोई पद स्वीकृत नहीं है। जिसके चलते कस्बे में कई बार आग लगने के कारण लोगों को निजी साधनों से ही आग पर काबू पाया जाता है। जिसके चलते पालिका कार्यालय में खड़ी दमकल गाड़ी नकारा साबित हो रही है।