23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडनूं को मिली आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर की सौगात

खिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर के भवन का उद्घाटन समारोह जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय के महाप्रज्ञ महाश्रमण

2 min read
Google source verification
churu news

लाडनूं. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर के भवन का उद्घाटन एवं अपशिष्ट अवशोधन संयंत्र का हस्तांतरण समारोह सोमवार को जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय के महाप्रज्ञ महाश्रमण ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में साध्वी श्रीजी ने कहा कि तकनीक ने जिस प्रकार हर समस्या को समाहित किया है, वैसे ही हर बीमारी का समाधान भी तकनीक से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संचार सही रहे तो समस्या नहीं रहती। शरीर में भी रक्त संचार में अगर कहीं रूकावट होती है, तो बीमारी पैदा होती है। समणी नियोजिका समणी चारित्रप्रज्ञा ने नारी शक्ति के वर्तमान जागृत स्वरूप को आचार्य तुलसी की देन बताया। उन्होंने कहा कि समय के साथ बढ़ा है वही सफल होता है। जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि आचार्य तुलसी की दो देन बहुत बड़ी रही, जिनमें एक है जैन धर्म को जन धर्म बनाने की और दूसरी थी महिलाओं को आगे लाने की। उनके कारण ही आज महिलाएं पुरूषों का नेतृत्व करने में सफल हैं। लाडनूं विधायक मनोहर सिंह ने कहा कि हड्डियों व जोड़ों संबंधी रोग के लिए फिजियोथैरेपी सेंटर बहुत उपयेागी साबित होगा। उन्होंने कचरा निस्तारण संयंत्र को उपयेागी बताया। पालिकाध्यक्ष संगीता पारीक ने महिला मंडल द्वारा प्रदत्त कचरा निस्तारण मशीन को गीले कचरे के लिए उपयोगी बताया। तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, संयोजिका सुमन नाहटा, आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर की संयोजिका कल्पना बैद, शायर बैंगानी, हीरालाल मालू, लूणकरण छाजेड़ व राकेश कठोतिया ने भी सम्बोधित किया।


कचरा निस्तारण मशीन का हस्तांतरण
समारोह के दौरान दानदाताओं, सहयोगियों व अतिथियों का सम्मान महिला मंडल की पदाधिकारियों की ओर से किया गया। इसके अलावा महिला मंडल ने नगर पालिका की अध्यक्ष संगीता पारीक को अपशिष्ट अवशोधन संयंत्र के दस्तावेज का हस्तांतरण किया। इससे पूर्व फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन हीरालाल मालू ने किया। कार्यक्रम में समणी प्रो. ऋजुप्रज्ञा, जैन विश्वभारती के ट्रस्टी भागचन्द बरडिय़ा, जैन विश्व भारती के निदेशक राजेन्द्र खटेड़, सलिल लोढ़ा, आरती कठोतिया, मूलचंद नाहर, शचि नाहर, शांतिलाल बरमेचा, नीलम कठोतिया, शैलेष लोढ़ा, नीलम सेठिया, शोभा दूगड़, सरदार शहर नगर पालिका की अध्यक्ष सुषमा पींचा, जतन देवी भंडारी, सुशील बाफना, जगदीश प्रसाद पारीक, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद माथुर, ललित वर्मा, अभय नारायण शर्मा, ललित सोनी, रमेश सिंह राठौड़, शांतिलाल बैद व अंजना शर्मा सहित कस्बे के अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।