1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के भाई श्यामलाल और प्रधान निर्मला BJP में शामिल

प्रधान निर्मला राजपुरोहित पूरे परिवार सहित व दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के भाई बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Nov 18, 2022

bjp

सरदारशहर. प्रधान निर्मला राजपुरोहित पूरे परिवार सहित व दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के भाई बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पिछले 4 साल से सरकार बाड़े-बंदी में व्यस्त है। सरकार के नुमाइंदे अपने घर भरने में व्यस्त है।

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी: सीएम अशोक गहलोत ने किया बड़ा एलान
प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि 23 माह पूर्व भाजपा ने हमें समर्थन देकर प्रधान बनाया था। भाजपा की नीतियों को जानकार ही सदस्यता ग्रहण की है। दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के भाई श्यामलाल ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है।

यह भी पढ़ें : कलक्टर साहब ऊंट पर सवार होकर निकले तो हर कोई देखता रहा गया
सरदारशहर में 35 साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने कहा कि आज प्रधान परिवार व श्यामलाल शर्मा के परिवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। यह इस बात का संकेत है कि उपचुनाव में पार्टी बड़े मतों से विजय होगी।

Story Loader