
लेबर रूम में प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कम्प
चूरू. राजकीय भरतिया अस्पताल में सोमवार उस समय हड़कंप मच गया। जब अस्पताल के लेबर रूम में 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद लेबर रूम स्टाफ के हाथ पांव फू ल गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी सतीश यादव जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भवती महिला की शुगर बढ़ी हुई थी व शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा केवल 6 यूनिट थी।
कोतवाली सीआई यादव ने बताया कि साहवा निवासी 24 वर्षीय संजू कंवर पत्नी अजीत सिंह के परिजन उसे राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुुंचे। जहां लेबर रूम में स्टाफ ने जांच की, प्रसूता सात महिने से गर्भवती थी। यह उसकी पहली डिलीवरी थी। मगर प्रसव से पहले उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि प्रसूता को पहले परिजन नोहर के निजी अस्पताल भी लेकर गए थे। वहां कोई उपचार नहीं मिलने पर परिजन उसे चूरू के अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों ने पुलिस से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया।पुलिस ने शव मृतका के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
शहीद परिवारों का सम्मान
सादुलपुर. भारतीय किसान संघ तहसील की ओर से घर घर जाकर शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष रेवंत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में तहसील के गांव बास गूगलवा के शहीद सज्जन सिंह मलिक व बालान गांव के शहीद के परिजनों का भारत माता पूजन अभियान के तहत सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ मुकेश रामपुरा द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक तहसील में तहसील इकाइयों द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जा रहा है। इस मौके पर रेवंत सिंह राठौड़, छतर सिंह वर्मा, हरपाल सिंह वर्मा, उमराव सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील अध्यक्ष नवीन सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
Published on:
31 Jan 2022 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
