
churu wild life: रतन नगर बीहड़ क्षेत्र में प्रवासी पक्षी रोज़ी स्टार्लिंग ने डाला डेरा
churu wild life: चूरू, इन दिनों रतननगर के बीहड़ क्षेत्र में प्रवासी पक्षी रोजी स्टार्लिंग ( पास्टर रोसियस ) ने डेरा डाल रखा है। यह एक यह एक मजबूत प्रवासी है , और भारत और उष्णकटिबंधीय एशिया में सर्दियों के दौरान प्रवास करता है। लेकिन फिलहाल इसने रतन नगर बीहड़ क्षेत्र में ग्रीष्म कालीन आगंतुक के रूप में उपस्थित है। लोहिया कॉलेज के प्रोफेसर आॅर्निथोलोजिस्ट डॉ. के.सी. सोनी इस बीहड़ में बहुत बड़ा झुंड प्रवास पर आया हुआ है, लगभग पांच सौ से सात सौ की संख्या में ये झुंड में है।
डॉ. के.सी. सोनी के अनुसार चूरु के आसपास के वन क्षेत्रों में लगभग तीन से चार हजार की संख्या में इन पक्षियों का झुंड प्रवास पर आया हुआ है। यह एक कॉलोनियल ब्रीडर पक्षी है। खेती में अत्यधिक मात्रा में उपयोग किये जाने वाले रासायनिक कीटनाशक से इन पक्षियों की संख्या में अप्रत्याशित कमी देखने को मिली है। चूरू के वन्य क्षेत्रों में इनका प्रवास पर आना प्राकृतिक दृष्टि से एक अच्छा संकेत है। यह पक्षी उत्तरी क्षेत्रों हिमालयन क्षेत्रों से मार्च अप्रैल के महीनों में प्रवास पर आता है। चूरू के आसपास के वन क्षेत्रों में उपस्थित जाल, बरगद, खैर आदि के पेड़ों पर लगने वाले छोटे-छोटे फूल व फल इस पक्षी का पसंदीदा भोजन है।
फूल वाले पेड़ों की तरफ होते हैं आकर्षित
रोज़ी स्टारलिंग अत्यधिक मिलनसार पक्षी हैं, और अक्सर बड़े, शोरगुल वाले झुंड बनाते हैं। पक्षी फूल वाले पेड़ों की ओर बहुत आकर्षित होते हैं। पक्षी किसानों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि ये टिड्डियों जैसे कीटों का शिकार करते हैं, जिससे उनकी संख्या सीमित हो जाती है। इस पक्षी की प्रजनन सीमा मध्य एशिया और दक्षिण पूर्व यूरोप के मैदानों, अर्ध-रेगिस्तानों और रेगिस्तानों में है। यह उत्तर-पश्चिमी मंगोलिया से दज़ुंगरेई, झिंजियांग, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से दक्षिणी रूस, यूक्रेन, अजरबैजान और आर्मेनिया तक पाया जा सकता है। इसकी दक्षिणी सीमा अफगानिस्तान और ईरान के उत्तर में फैली हुई है।
Published on:
12 Apr 2022 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
