22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सभा सांसद सैनी बोले, सरकार अधिकारियों को नहीं हमें चलानी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सभा सदस्य मदनलाल सैनी ने गुरुवार को सुजानगढ़, सरदारशहर, रतनगढ़ व चूरू विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक ली

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rakesh Gautam

Mar 23, 2018

churu bjp news

चूरू.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सभा सदस्य मदनलाल सैनी ने गुरुवार को सुजानगढ़, सरदारशहर, रतनगढ़ व चूरू विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक ली। सैनी ने संगठन को मजबूत करने, संगठन में चल रही गतिविधियों, सरकार के कामकाज व पार्टी कार्यकर्ताओं के काम हो रहे या नहीं आदि विषयों पर पूछताछ की। सैनी शुक्रवार को तारानगर व राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसी प्रकार शनिवार सुबह10 सरदारशहर में जिला बैठक लेंगे, जिसमें सांसद, विधायक, सभी प्रकोष्ठों व मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रधान व चेयरमैन आदि मौजूद रहेंगे। चूरू में पंचायत राजमंत्री राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, नगर अध्यक्ष धनराज सैनी, पाषर्द सीताराम लुगरिया, मंत्री सुरेश सारस्वत, प्रवक्ता सुशील कुमार लाटा सहित अनेक पदाधिकारियों ने सैनी का स्वागत किया।

रतनगढ़. राज्यसभा सदस्य सैनी ने प्रजापति भवन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के नुमाइंदों से काम करवाएं। देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, जिला महामंत्री हेमसिंह, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र कुमार, राजलदेसर नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू व छापर नगर पालिका अध्यक्ष महावीर खटीक ने मंत्री रिणवा व राज्यसभा सदस्य सैनी का स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सीमार, देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गोपाल पारीक, देहात अध्यक्ष पप्पू कड़वासरा उपस्थित थे। संचालन अरविंद इन्दौरिया व सुशील इन्दौरिया ने किया।

जनता की समस्याओं का करें समाधान

सालासर. राज्य सरकार की ओर से मंत्रियों व सांसदों को हर जिले में तय किए तीन दिवसीय दौरे के क्रम में गुरुवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी ने अपना प्रवास सालासर से शुरू किया। बाबा अतिथि भवन में सांसद सैनी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी नहीं सुनते हैं या वे अपने तीस दिन पूरे करते होंगे लेकिन सरकार अधिकारियों को नहीं हमें चलानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि रोना मत रोओ, कुछ जिद्दी अधिकारी हैं तो उनको भी हम ही मनाएंगे। इस अवसर पर सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वासुदेव चावला, जिला महामंत्री धर्मवीर पुजारी व हेमसिंह शेखावत, मांगीलाल पुजारी, परमेश्वर शर्मा, सुजानगढ़ शहर अध्यक्ष भंवरलाल बैद्ध, बुद्धिप्रकाश सोनी, सुरेश पुजारी, भंवरलाल सामोता, कुम्भाराम ढुकिया, राहुल पुजारी, आदित्य पुजारी, रतनलाल ढ़ाका, श्रवण सारडि़वाल, दिलीप शर्मा, प्रहलाद जाखड़, मांगीलाल उपस्थित थे। किसान मोर्चा के महामंत्री भवानीशंकर ने कहा कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं है।

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

सरदारशहर. ओसवाल बड़ा बास स्थित ओसवाल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी ने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ का फीडबैक लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वासुदेव चावला, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महावीरप्रसाद पारीक, रघुवीर सिंह मुहाल, गोगासर अध्यक्ष राजेंद्रसिंह, डूंगरराम पांडर, पालिका अध्यक्ष सुषमा पींचा, उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्यामलाल जोशी, देहात मंडल महामंत्री मोहरसिंह पोटलिया, संजय पारीक,मूलचंद दुगड़, राजेंद्र कुमार सोनी, किशन जांगिड़, मदन तंवर, मुकेश भामा, नवरत्न मीणा,अशोक सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। इधर सैनी समाज संस्थान भवन में हुए समारोह में राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में कुन्दनमल सैनी, मंगतमल सैनी, सीताराम सैनी, पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, पार्षद राकेश टाक, गंगाराम टाक, मदनलाल तंवर, महावीर माली, रामचन्द्र मारोठिया शामिल थे। संचालन राजूदेवी चौहान ने किया।