
churu news- मेरी जान तिरंगा है: दम्पती की अनूठी पहल, लोगों के लिए दिन-रात बना रहे तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान: अमरचंद पंवार दम्पती का 30 हजार तिरंगे बनाकर बांटने का लक्ष्य
अमरचंद पंवार ने कोविड के दौरान 30 हजार से ज्यादा निशुल्क मास्क बनाकर वितरित किए थे।
चूरू. सरदारशहर. बस देश सेवा करनी है तो दिल बड़ा, देश प्रेम होना चाहिए। यह पंक्तियां सरदारशहर के अमरचंद पंवार पर सटीक बैठती है। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इसके तहत हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया हैं। इसी उत्साह को देखते हुए सरदारशहर में दर्जी का काम करने वाले वार्ड 16 निवासी अमरचंद पंवार ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने स्वयं के खर्चे पर 5000 के करीब तिरंगे बनाकर निशुल्क बांटने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले भी अमरचंद पंवार ने कोविड के दौरान 30 हजार से ज्यादा निशुल्क मास्क बनाकर वितरित किए थे। यह मास्क अमरचंद ने पैसे उधार लेकर अपने खुद के हाथों से बनाकर निशुल्क वितरित किए थे। इस समय भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है पहली बार हर और देशभक्ति से सराबोर भारतवासी हर घर तिरंगा आभियान को लेकर उत्साहित हैं, और उत्साहित हो भी क्यों ना, आखिर भारत का राष्ट्रीय पर्व पर इस बार कुछ खास और विशेष होने वाला है जो पहले कभी नहीं हुआ। अभियान को सरदारशहर में सफल बनाने के लिए अमरचंद पवार अपने परिवार के साथ दिन रात लगे हुए हैं।
पति-पत्नी दोनों बना रहे हैं तिरंगे
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पंवार दंपती दोनों ही तिरंगे बनाने में जुटे हुए हैं। अमरचंद पंवार ने बताया कि देश के लिए कुछ करना गौरव की बात है। कुछ दिनों में देश का राष्ट्रीय पर्व आने वाला है जिसको लेकर हर कोई उत्साहित है हम भी इस पर्व में हमारा योगदान देना चाहते हैं। शहरवासियों को निशुल्क वितरित कर रहे हैं। हर कोई हमारे पास तिरंगा लेने आ रहा है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरवासियों में भी तिरंगे की भारी डिमांड है। अमरचंद ने उपखंड कार्यालय, नगरपालिका व पंचायत समिति आदि कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को तिरंगे वितरित किए। एसडीएम पवन कुमार ने कहा कि देश सेवा से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन्होंने कोविड के दौरान भी प्रशासन की काफी मदद की थी। मधुसूदन राजपुरोहित ने छोटे-छोटे प्रयासों से ही व्यक्ति महान बनता है। नगर पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी ने बताया कि अमरचंद ने अपनी स्वयं प्रेरणा से तिरंगे बनाकर निशुल्क वितरण कर रहे हैं इसके लिए वह पूरे शहर की ओर से उनका आभार प्रकट करते हैं। समाजसेविका मोनिका सैनी ने बताया कि दिखने में भले ही इनका काम छोटा लगता हो लेकिन देश के प्रति सेवा का जज्बा होना ही अपने आप में एक बड़ी बात है।
Published on:
13 Aug 2022 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
