22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ता विफल, भाजपा का ने किया प्रदर्शन

तहसील में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, रोशनी आदि की अव्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
वार्ता विफल, भाजपा का ने किया प्रदर्शन

वार्ता विफल, भाजपा का ने किया प्रदर्शन

तारानगर. तहसील में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, रोशनी आदि की अव्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार व स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। धरना स्थल पर सभा हुई। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में तारानगर शहर व गांवों में बिजली, पानी की गंभीर समस्या चल रही है। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। शहर में रोशनी का अभाव है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हंै। सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, तिलोकाराम कस्वा, जमरदीन तेली, सरपंच राकेश शर्मा, सुमन कुलहरि, कुरड़ाराम शर्मा, अजीत राठौड़, ताराचंद कस्वा, सुशील सरावगी, हरि इंदौरिया, मो. तैयब, लीलाधर बागोरिया, बासुदेव शर्मा, बजरंग सैनी, शिवकुमार शर्मा, सुदर्शन सबलानिया, त्रिलोक रेगर व राजेन्द्र जोईया ने भी संबोधित किया। संचालन राजेन्द्र जोईया ने किया। सभा में विनोद कस्वा, कपिल शर्मा, इन्द्र दायमा, कृष्ण सहारण, रामकिशन कुलडिय़ा, मो. साबिर, रणजीत तंवर, महेश भाटी, फारूक लीलगर, गजानंद तिवाड़ी, संदीपसिंह राठौड़, जितेन्द्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे। सुबह 11 बजे से करीब ढाई बजे तक चली सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता तहसीलदार से मिलने के लिए तहसील कार्यालय में घुसने लगे तो मौके पर मौजूद थानाधिकारी गोविंदराम विश्नोई व पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को तहसील कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ही रोक दिया। कार्यकर्ता नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग पर तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने धरना स्थल पर आकर वार्ता की। तहसीलदार ने तहसील कार्यालय में आकर अन्य विभागों के अधिकारियों से मिलकर वार्ता की बात कही। इसके बाद भाजपा नेता राकेश जांगिड, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, जलदाय अधिशाषी अधिकारी रामनिवास रेगर, सहायक अभियंता रितु श्योराण, नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई। समस्याओं को लेकर वार्ता की। वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला। इस पर भाजपा ने मांगों का निराकरण नहीं होने तक तहसील कार्यालय के आगे अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया।