राजस्थान के चूरू जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक ही आदमी रहता है। जी हां, यह गांव सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है। 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक, यहां एक ही आदमी रहता है ऐसा बताया गया है। वह आदमी और कोई नहीं मंदिर का पुजारी है। श्याम पांडिया नामक यह गांव नेठवा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि गांव में मंदिर को छोड़ और कोई भी आवासीय जगह नहीं है। हालांकि यह 521 बीघा सरकारी जमीन पर है। नेठवा ग्राम पंचायत ने डेढ़ बीघा जमीन आबादी भूमि के रूप में छोड़ रखी है।