20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

video…churu sujangarh news: सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाने पर फूटा आक्रोश, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

बाजार बंद को देखते हुए चूरू एएसपी देवानन्द व सरदारशहर एएसपी नरेन्द्र शर्मा, डीएसपी रामप्रताप विश्नोई, बीदासर डीएसपी प्रहलादराम सहित आसपास के पुलिस थाने सहित करीब 170 जवानों का जाप्ता तैनात किया गया।

Google source verification

चूरू

image

manish mishra

Mar 19, 2023

चूरू. सुजानगढ़ के जिला नहीं बनने से आक्रोशित जनता ने शनिवार को सम्पूर्ण बाजार बंद रखे और राष्ट्रीय राजमार्ग व भोजलाई चौराहा सड़कों पर जाम लगाकर विरोध जताया। आन्दोलनकारियों ने कांग्रेस विधायक को जमकर कोसा ओर इस्तीफे की मांग कर डाली। जाम से एनएच 58 सहित अन्य मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जाम के दौरान आपात सेवाओं के वाहनों को आने-जाने दिया। 422 दिनों से धरना दे रहे जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की पूर्व घोषणा के अनुसार बस स्टेण्ड, गांधी चौक सहित सम्पूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहे। सब्जी मंडी भी बंद रही। मोर्चा के कार्यकर्ता ने गांधी चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद भोजलाई चौराहा और राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बोबासर पुलिया पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी।


अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने विधायक को कमजोर बताते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर क्षेत्र की अनदेखी व भेदभाव का आरोप लगाया। रामनारायण रूलाणियां, शिक्षक नेता गुरूदेव गोदारा, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणियां, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी, भाजयुमो के कमल दाधीच ने भी आक्रोश जताया। इनके अलावा भी जगदेव बेड़ा, दीनदयाल गुलेरिया, पार्षद सिराजखां, मदनसिंह फौजी, महेन्द्र ढुकिया आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर राजस्थन शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष बनवारीलाल कुल्हरी भी मौजूद थे। बाजार बंद को देखते हुए चूरू एएसपी देवानन्द व सरदारशहर एएसपी नरेन्द्र शर्मा, डीएसपी रामप्रताप विश्नोई, बीदासर डीएसपी प्रहलादराम सहित आसपास के पुलिस थाने सहित करीब 170 जवानों का जाप्ता तैनात किया गया।

अनेक जनों ने भेजे इस्तीफे
सुजानगढ़. जिला न बनने से नाराज कांग्रेसजनों में त्यागपत्र देने की होड़ मची है। बाप-बेटे, मां-बेटे सहित अनेक जनो ने कांग्रेस सदस्यता व कांग्रेस पदो से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा को भेज रहे है। कस्ब को जिला नहीं बनाए जाने को लेकर सभापति निलोफर गौरी व उप सभापति अमित मारोठिया सहित अन्य पार्षदों ने पार्टी की सदस्यता से स्तीफा दिया। जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लूणाराम मेघवाल, पार्षद मधु बागरेचा, पार्षद सिराज खां, पार्षद मुकुल मिश्रा, पार्षद सलीम खान, पार्षद शबनम बानो, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, सेवादल कांग्रेस प्रदेश सचिव आयुष बागरेचा, पार्षद आसीफखां, पंचायत समिति सदस्य सडू हनुमानाराम महिया सहित अनेक जनों ने अपने इस्तीफे भेजे है।


इस्तीफों का दौर जारी
यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, चूरू जिला युवक कांग्रेस (एसएमडी) अध्यक्ष आनन्द मांडिया, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय ढ़ेनवाल, पार्षद राकेश तंवर, कांग्रेस पार्षद इकबालखां, युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशन तंवर, विधानसभा समन्वयक रामचन्द्र गोदारा आदि ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र पार्टी आलाकमान को भेजे हैं। इधर, भोजलाई चौराहे पर तीन घंटे सड़क जाम के बाद भीड़ कम होने पर आई पुलिस टीम ने छोटे बच्चों से पत्थर हटवाए।


विधायक आवास का किया घेराव
सुजानगढ़. सुजानगढ़ को जिला न बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधायक मनोज मेघवाल के आवास का घेराव कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर के अनुसार आवास के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक मनोज मेघवाल की तस्वीरें जलाकर आक्रोश प्रकट किया। विरोध को देखते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी। इस मौके पर पार्षद हरिओम खोड, रविन्द्र पांडे, मनोज पारीक, शिवभगवान दर्जी, हिमांशु भाटी, वैभव भाटी, विनोद टेलर, रामअवतार सैनी, भींवराज प्रजापत, राकेश, आकाश, शंकरलाल, राहुल, मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।