
सीकर. विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वात्तर राज्यों के नतीजों और त्रिपुरा में लेफ्ट का गढ़ ढहाने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसी के साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर भी भाजपा नेताओं ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं के नेताओं की सक्रियता भी पहले की तुलना में बढ़ गई है। हर कोई दिग्गज खूब पसीना बहा रहा है। होली स्नेह मिलन समारोह और झुंझुनूं में आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बहाने नेता अपने-अपने हिसाब से कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं। राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने तो चूरू में यहां तक कह डाला कि वे खुद थर्मामीटर से कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे।
झुंझुनूं में आठ को पीएम का दौरा
-अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा है।
-यूं तो पीएम की यह यात्रा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए हो रही है।
-राजनीति से जुड़े लोग इसे राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से भी जोडकऱ देख रहे हैं।
-शेखावाटी के तीनों जिलों में भाजपाई पीएम दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
-सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को झुंझुनूं में भीड़ जुटाने के लक्ष्य दिए गए हैं।
-सीकर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस-दस हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान है।
-वहीं चूरू जिले से 60 हजार से अधिक कार्यकर्ता झुंझुनूं जाएंगे। अकेले चूरू से दस हजार।
चूरू में राठौड़ के आवास पर बैठक
पीएम के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को चूरू में पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मंत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं और आठ मार्च को पीएम भी झुंझुनूं आ रहे हैं। चू्ंकि जिले के पार्टी प्रभारी ओपी महेन्द्रा जी पैनी नजर से इसकी निगरानी कर रहे हैं। यहां तक कि जासूस भी लगा रखे हैं। वे उनकी एसीआर भी भरते हैं। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से पीएम की झुंझुनूं में लक्ष्य से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
Updated on:
04 Mar 2018 01:14 pm
Published on:
04 Mar 2018 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
