31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : इस जिले में सोलर योजना ने पकड़ी रफ्तार, 4400 से अधिक रूफ टॉप प्लांट लगे

आत्मनिर्भरता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जहां बिजली कनेक्शन से बिजली उपभोग अनुसार राशि उपभोक्ताओं को अदा करनी पड़ रही है। वहीं 5 किलोवाट के सोलर पैनल से बिजली का बिल शून्य आएगा।

2 min read
Google source verification

चूरू. घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तहत भारत का मुख्य रूफटॉप सोलर स्थापित करवाने की दिशा में जहां सरकार ने एक लक्ष्य तय किया है वहीं मरुस्थलीय जिले में इसके प्रति रुझान बढ़ रहा है। आमजन की ओर से एक तरफ जहां आवेदन करने का क्रम जारी है वहीं जिले में चूरू सोलर प्लांट लगाने में जिले में टॉप पर बना हुआ है।

जोधपुर विद्युत वितरण निगम वृत चूरू के अधीक्षण अभियंता आरपी वर्मा के अनुसार पीएम श्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Shri Suryaghar Free Electricity Scheme) के तहत चूरू में रूफटॉप सोलर लगाने का काम काम गति पकड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिलेवासियों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना से न केवल इसके माध्यम से मुफ्त बिजली मिलेगी बल्कि इस योजना से बिजली उत्पादन की दृष्टि से घरों को आत्मनिर्भर बनाएंगी।

सोलर पैनर से बिजली का बिल शून्य

एसई वर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भरता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जहां बिजली कनेक्शन से बिजली उपभोग अनुसार राशि उपभोक्ताओं को अदा करनी पड़ रही है। वहीं 5 किलोवाट के सोलर पैनल से बिजली का बिल शून्य आएगा। इसलिए चूरू में अब सोलर स्थापित करनेवाले आवेदन कर रहे हैं तथा आवेदन करनेवालों को स्वीकृति जारी करने के साथ ही सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान टॉप 5 में

पीएम श्री सूर्यघर योजना में जहां राजस्थान देश के राज्यों में टॉप 5 पर है वहीं जिले में चूरू रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने में टॉप पर है। जिले में इस वर्ष 16440 रूफ टॉप सोलर सिस्टम का लक्ष्य है। इसके मुकाबले अब तक 9756 आवेदन आ चुके हैं और 8061 वेंटरसिलेक्शन किए जा चुके हैं। 4403 प्लांट इंस्टॉल किए जा चुके हैं। रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाने का क्रम जारी है। चूरू के कुछ गांवों में ग्रामवासियों ने 5 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करके अपने बिजली बिल को शून्य कर करने की दशा में कदम बढ़ाए हैं।

अनुदान राशि

योजना से जुड़ेश्रीदेव सोलर के पंकज गुर्जर ने बताया कि एक किलोवाट पर लागत मूल्य 65 हजार है जिसपर 30 हजार रुपए तक की अनुदान राशि दी जा रही है। वहीं 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट या इससे अधिक पर 78 हजार रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। अगर कोई उपभोक्ता 100 यूनिट फ्री बिजली योजना से जुड़ा है तो उसे सरकार की ओर से 17 हजार अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग