
चूरू. जिले की सरदाशहर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ऋतिक बॉक्सर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी घूघरा घाटी जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच रोहित बोक्सर को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हर तरफ पुलिस के हथियार बंद जवान व कमांडों तैनात किए गए। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा घेरे के आसपास भी नहीं फटकने दिया। कुख्यात बदमाश रोहित को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। न्यायालय ने रोहित बॉक्सर को एक दिन के पीएसी रिमांड पर सौंपा है। पुलिस के मुताबिक रोहित बॉक्सर से कई मामलों में पूछताछ की जाएगी।
ये था मामला
पुलिस के मुताबिक 10 जनवरी 2023 को सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड के पास एक लावारिस बाइक मिली थी। जिसमें से 17 जिंदा कारतूस मिले थे। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने 6 जून 2023 को हनुमानगढ़ के सांगरिया निवासी नरेश पुत्र महेंद्रसिंह जाट को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया था। आरोपी नरेश जाट ने पुलिस को बताया था कि वह इन 17 जिंदा कारतूसों को लेकर ऋतिक बॉक्सर को देने के लिए जयपुर जा रहा था। पकड़े जाने की शंका हुई तो वह बाइक सहित 17 जिंदा कारतूस सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर छोड़कर वापस अपने गांव संगरिया भाग गया।
क्यों मंगवाए थे कारतूस
पुलिस ने बताया कि अब पूछताछ के जरिए इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश रोहित बॉक्सर ने आखिर हनुमानगढ़ से अपने गुर्गे के जरिए 17 जिंदा कारतूस किसलिए मंगवाए थे। इसके अलावा भी रोहित से पूछताछ कर कई मामलों के बारे में पता लगाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बदमाश से पूछताछ में कई बड़े मामलों के खुलासा होने की संभावना है। इसके अलावा इसके संपर्क में रहने वालें बदमाशों के नामों का खुलासा होने का अनुमान है।
इतने मामले दर्ज हैं
लॉरेंस बिश्नोई गैँग के गुर्गे रोहित बॉक्सर पर राजस्थान के कई पुलिस थानों में गंभीर प्रकृति के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश रोहित पर रंगदारी वसूलने, जान से मारने की धमकी व फायरिंग सहित कई गंभीर प्रकृति के 20 मामले दर्ज है। आरोपी बदमाश ने बीते साल जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में एक रेस्टोरेंट कारोबारी से रंगदारी वसूलने को लेकर उसके रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर अजमेर की घूघरा घाटी हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया था।
Published on:
13 Feb 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
