10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CHURU NEWS- राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत दिया अणुव्रत पुरस्कार

अणुव्रत किसी धर्म विशेष का पथ नहीं है, बल्कि यह मानव मात्र का पथ है चूरू. छापर. अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत वर्ष 2022 का अणुव्रत पुरस्कार प्रदान किया गया। आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित समारोह में डॉ. अब्दुल कलाम के पौत्र और एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शेख सलीम व अन्य सदस्यों को यह पुरस्कार दिया।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Nov 01, 2022

CHURU NEWS- राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत दिया अणुव्रत पुरस्कार

CHURU NEWS- राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत दिया अणुव्रत पुरस्कार

अणुव्रत विश्व भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन
अणुव्रत किसी धर्म विशेष का पथ नहीं है, बल्कि यह मानव मात्र का पथ है
चूरू. छापर. अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को महान वैज्ञानिक, कुशल शिक्षक तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत वर्ष 2022 का अणुव्रत पुरस्कार प्रदान किया गया। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित समारोह में अणुविभा के नव मनोनीत मुख्य न्यासी तेजकरण सुराणा, नव मनोनीत अध्यक्ष अविनाश नाहर तथा निवर्तमान अध्यक्ष संचय जैन ने डॉ. अब्दुल कलाम के पौत्र और एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शेख सलीम व अन्य सदस्यों को यह पुरस्कार दिया। डॉ. अब्दुल कलाम और आचार्य महाप्रज्ञ के मध्य रहे आत्मीय संबंधों को याद करते हुए आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ के आह्वान पर डॉ. कलाम ने शांति की मिसाइल बनाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। अणुव्रत किसी धर्म विशेष का पथ नहीं है, बल्कि यह मानव मात्र का पथ है। उन्होंने आह्वान किया कि अणुव्रत दर्शन को अपनाने के साथ ही अच्छे संकल्पों को स्वीकार कर जीवन को अच्छा बनाएं। अणुव्रत पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में अणुव्रत दर्शन तथा मानवीय मूल्यों को अंगीकार करने तथा इसके प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी निर्मल रांका को अणुव्रत गौरव 2021 तथा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बसंती लाल बाबेल को अणुव्रत गौरव पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया। जीवन विज्ञान के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मूलचंद नाहर और माला कातरेला को जीवन विज्ञान पुरस्कार तथा पुस्तकों के माध्यम से अणुव्रत दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डॉ. कुसुम लुनिया को अणुव्रत लेखक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर संपोषक पन्नालाल बैद, प्रवास समिति के अध्यक्ष माणक चंद नाहटा, अधिवेशन के संयोजक प्रताप दुगड़, अणुव्रत समिति छापर के अध्यक्ष प्रदीप सुराणा, अणुव्रत समिति चाड़वास के अध्यक्ष विनोद बच्छावत के अलावा सौजन्यकर्ताओं सुरेश राज सुराणा, जुगराज नाहटा, सुरेन्द्र नाहटा, भीखमचंद बैद, धर्मचन्द जैनसुख अशोक दूगड़ और शांतिलाल सोलंकी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुविभा के महामंत्री भीखम सुराणा ने किया।

अविनाश नाहर ने ली राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ
इस अवसर पर अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में अणुविभा के निवर्तमान अध्यक्ष संचय जैन ने नव मनोनीत अध्यक्ष अविनाश नाहर को शपथ दिलाई। पूर्व न्यायाधीश डॉ. बसंती लाल बाबेल ने नव मनोनीत मुख्य न्यासी तेजकरण सुराणा को तथा अणुविभा के नव मनोनीत अध्यक्ष अविनाश नाहर ने नयी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसके साथ ही तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हो गया।

सुराणा का किया सम्मान
छापर. अणुव्रत विश्वभारती का राष्ट्रीय सम्मेलन छापर में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में हुआ। छापर अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रदीप सुराणा सम्मेलन के सह संयोजक थे को अनुव्रत विश्व भारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश नाहर निवर्तमान अध्यक्ष संचय जैन एवं अणु विभा के मुख्य न्यासी तेजकरण सुराणा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुव्रत महिला टीम छापर उपस्थिति में अध्यक्ष सुराणा के सम्मानित होने पर रेखाराम गोदारा, जीवराज ङ्क्षसह, सुनील तंवर, हुकमाराम, सरोज भंसाली, कंचन मालू, शोभा, अनीता दूधोरिया, सज्जन दूधोरिया आदि ने खुशी जताई।