
Acharya Mahashraman- शक्ति, सही तरीका और सही दिशा में पुरुषार्थ होता है अपेक्षित-आचार्य महाश्रमण
चूरू. सरदारशहर. आचार्य महाश्रमण अब सरदारशहर प्रवेश से महज एक पड़ाव ही दूर हैं। आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ मेलूसर से सुबह गतिमान हुए, रविवार होने के कारण सरदारशहरवासी विहार से पहले ही पहुंच गए थे। आचार्य लगभग तेरह किलोमीटर का विहार जयसंगसर में पहुंचे तो गांववासी खुशी से झूम उठे। ग्रामीण जनता उनका भव्य स्वागत किया। आचार्य ने गांव स्थित राउमावि परिसर में प्रवास किया। आचार्य ने कहा कि दुनिया में जय और पराजय की बात होती है। राजतंत्र था तो पहले राजा पेट से आते थे और अब लोकतंत्र में जनता के वोटों से बंद पेटी से आते हैं। चुनाव में भी जय-पराजय की बात होती है। अध्यात्म जगत में भी जय-पराजय की बात आती है। इसके लिए शक्ति, सही तरीका और सही दिशा में पुरुषार्थ अपेक्षित होता है। आठ वर्ष आचार्य के दर्शनार्थ पहुंची साध्वी पावनप्रभा आदि पांच साध्वियों को आशीष प्रदान किया। केसरमल सारण, भंवरलाल नखत, ताराचंद सारण, विद्यालय के प्रधानाचार्य मेघदान चारण उपिस्थत रहे। तेरापंथ कन्या मण्डल-सरदारशहर, सरदारशहर ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा, समिति की महामंत्री सूरज देवी बरडिया, उपाध्यक्ष अशोक नाहटा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष सिद्धार्थ ङ्क्षचडालिया, उपाध्यक्ष राजीव दुगड़, मंत्री पारस बुच्चा सह मंत्री वर्धमान सेठिया, सह मंत्री विकास बोथरा, संगठन प्रचार प्रसार मंत्री विकास सुराणा, राजेंद्र बोथरा, सभा मंत्री मांगीलाल बरमेचा आदि उपस्थित थे। आचार्य महाश्रमण का सोमवार सरदारशहर स्थित तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाचार्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ के समाधि स्थल अध्यात्म का शांतिपीइ में मंगल पदार्पण होगा। इस अवसर पर भामाशाह एवं युवा उद्योगपति विकास कुमार मालू ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व ग्रामीणों के आग्रह पर स्कूल में दो कमरे बनाने की घोषणा की। इस मौके पर छतरङ्क्षसह, हंसराज पुजारी, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, केसरदेव सारण, इंद्रचंद नाथोलिया, पुरुषोत्तम, शिवशंकर जैसनसरिया ने आचार्य स्वागत किया।
हरपालसर गांव पहुंचे महाश्रमण
हरपालसर गांव में पहुंचे आचार्य महाश्रमण उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने पैतृक गांव में उनका स्वागत किया। वे रात्रि विश्राम हरपालसर में ही राठौड़ के आवास पर ही करेंगे। राठौड़ ने ने कहा कि आपके यहां आगमन पर गांव की धरा पवित्र हो गई है। आचार्य श्री ने सभी लोगों को मंगल पाठ सुनाया और सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक पिंचा, हरलाल सारण, डॉ.वासुदेव चावला, प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित, प्रधान दीपचंद राहड़, सत्यनारायण सारण, मुरलीधर सैनी, हेम सिंह शेखावत, राकेश जांगिड़ ने महाश्रमण का स्वागत किया।
Published on:
25 Apr 2022 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
